{"_id":"6a1d2c4aeb040a445403a8d9","slug":"found-a-bride-through-a-website-her-truth-reveal-after-the-marriage-in-bareilly-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: वेबसाइट के जरिये खोजी थी दुल्हन, शादी के बाद खुली हकीकत तो परिवार के उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: वेबसाइट के जरिये खोजी थी दुल्हन, शादी के बाद खुली हकीकत तो परिवार के उड़े होश
Mon, 01 Jun 2026 12:23 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:23 PM IST
सार
बरेली के एक युवक ने वेबसाइट के जरिये दुल्हन खोजकर उससे शादी की। शादी के कुछ दिनों बाद ही दुल्हन के तेवर बदल गए। आरोप है कि दुल्हन और उसके मायके वाले 50 लाख रुपये मांगने लगे। मांग पूरी न होने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में वेबसाइट से दुल्हन खोजकर विवाह करने वाला युवक धोखाधड़ी का शिकार हो गया। विवाह के बाद पत्नी और उसके परिजन पचास लाख रुपये मांगने लगे और संपत्ति नाम करने का दबाव बनाने लगे। युवक की मां ने पुत्रवधू और उसके परिजनों के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन
पार्क सिटी निवासी मंजू अग्रवाल ने थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गुप्ता को बताया कि उनके बेटे अर्पित अग्रवाल ने एक साल पहले वैवाहिक वेबसाइट के जरिये वाराणसी निवासी कशिका गुप्ता से विवाह किया था। विवाह के बाद पुत्रवधू कशिका गुप्ता, उसकी मां अंजू गुप्ता, मामा कुलदीप और इनका साथी मनोज वर्मा पचास लाख रुपये और संपत्ति नाम करने का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- UP News: पीलीभीत में नर्सिंग की छात्रा ने की आत्महत्या, ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
विज्ञापन
विरोध करने पर दुष्कर्म और दहेज के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। जानकारी करने पर पता चला कि ये लोग पहले भी ऐसे धमकी देकर वसूली कर चुके हैं। कशिका और उसके परिवार की सच्चाई जानकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।