फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Nursing Student Commits Suicide by Jumping in Front of a Train in Pilibhit

UP News: पीलीभीत में नर्सिंग की छात्रा ने की आत्महत्या, ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Sun, 31 May 2026 01:57 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 31 May 2026 01:57 PM IST
सार

पीलीभीत के जहानाबाद इलाके में नर्सिंग की छात्रा ने खौफनाक कदम उठा लिया। उसने रविवार सुबह ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Nursing Student Commits Suicide by Jumping in Front of a Train in Pilibhit
छात्रा का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत के जहानाबाद थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव शाही में रविवार सुबह एक युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान दयंती देवी उर्फ रानी गंगवार के रूप में हुई है। वह बरेली के एक कॉलेज में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। घटना से उसके परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन




यह घटना सुबह करीब 8:30 बजे हुई। बताया गया है कि छात्रा रेलवे लाइन पर पहुंची और बरेली की तरफ से आ रही ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना स्थल शाही स्टेशन से लगभग 900 मीटर आगे बरेली बॉर्डर पर है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ सदर नताशा गोयल और जहानाबाद के प्रभारी निरीक्षक जय शंकर घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं 
रानी गंगवार शाही गांव निवासी ओमपाल की पुत्री थी। पुलिस ने छात्रा के परिजनों से पूछताछ की। ओमपाल ने बताया कि रानी गांव के ही एक व्यक्ति के घर रुकी थी। वहीं कुछ विवाद हुआ। इसके बाद रानी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed