फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Former SP candidate Siddharaj joined BJP

पूर्व सपा प्रत्याशी सिद्धराज ने थामा भाजपा का दामन

Fri, 17 Dec 2021 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Former SP candidate Siddharaj joined BJP
भाजपा की सदस्यता लेते सिद्धराज।
लखनऊ में ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने दिलाई सदस्यता
विज्ञापन

वर्ष 2017 में सपा के टिकट पर आंवला से लड़ा था चुनाव, दूसरे नंबर पर रहे थे
बरेली। सपा के पूर्व आंवला प्रत्याशी सिद्धराज सिंह ने बृहस्पतिवार को लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा की ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। सिद्धराज के पिता कुंवर सर्वराज सिंह आंवला लोकसभा सीट से सपा के सांसद रह चुके हैं।

सिद्धराज सिंह ने वर्ष 2017 में सपा के टिकट पर आंवला से चुनाव लड़ा था। वह दूसरे नंबर पर रहे थे। उन्हें भाजपा के धर्मपाल सिंह ने करीब तीन हजार मतों से हराया था। अब इस सीट पर भाजपा से तीन प्रबल दावेदार हो गए हैं। इनमें सिद्धराज सिंह के अलावा वर्तमान भाजपा विधायक धर्मपाल सिंह और बिल्सी से भाजपा विधायक आरके शर्मा शामिल हैं। पिछले दिनों एक वीडियो भी वायरल हुआ था, इसमें आरके शर्मा आंवला सीट से चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं। वीडियो में विधायक धर्मपाल सिंह भी मौजूद हैं। हालांकि बाद में दोनों ने इस बातचीत को मजाक का हिस्सा बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed