{"_id":"68c0941efea635a67c048758","slug":"former-soldiers-body-found-in-ramganga-after-36-hours-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-2672-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पूर्व फौजी का 36 घंटे बाद रामगंगा में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पूर्व फौजी का 36 घंटे बाद रामगंगा में मिला शव
विज्ञापन
मीरगंज। रविवार की देर रात जन्मदिन की दावत खाकर घर लौट रहे पूर्व फौजी प्रेमपाल लापता हो गए। अब उनका शव 36 घंटे बाद रामगंगा नदी में मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
पुलिस के अनुसार थाना सिरौली के गांव गौरीशंकर गुलड़िया निवासी पूर्व फौजी प्रेमपाल बाइक से मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव ठिरिया खुर्द में अपने मामा उमराय के यहां जन्मदिन की दावत खाकर देर रात बाइक से लौट रहे थे। वह गोरा हेमराजपुर के पास पुलिया पर पहुंचे तो वह बाइक समेत पुलिया के नीचे पानी में गिर गए। बाइक, चप्पलें और मोबाइल फोन नदी किनारे गिर गया। प्रेमपाल पानी में डूब गए।
सोमवार सुबह पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस और उनके परिजनों ने सूचना दी। सूचना पर पुलिस और परिजनों के साथ एनडीआरएफ और सेना की टीम भी पहुंच गई। शाम तक खोज हुई, लेकिन उनका पता नहीं चला। मंगलवार को स्थानीय गोताखोरों की मदद से डूबे स्थान से डेढ़ किलोमीटर आगे झाड़ियों में उनका शव मिल गया। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
पूर्व फौजी के परिवार में पत्नी रामवती, बेटा देवेंद्र, पुष्पेंद्र, बेटी रेखा और झिलमिल का रो-रोकर हाल बेहाल है। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे।