यूपी: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश जौहरी का निधन, 84 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; लंबे समय से थे बीमार
Dr Dinesh Johri passes away: बरेली शहर विधानसभा सीट से डॉक्टर दिनेश जौहरी लगातार तीन बार विधायक रहे। 1991 में उन्हें कल्याण सिंह की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश जौहरी का शुक्रवार सुबह 7:15 बजे निधन हो गया। उनकी उम्र 84 वर्ष थी। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की सूचना के बाद घर पर संवेदना जताने वालों का तांता लग गया। राजनीतिक दलों के लोगों ने घर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। परिजनों के मुताबिक शनिवार सुबह सात बजे सिटी श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार होगा।
सालभर पहले अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के दौरान दिमाग में रक्तस्राव पाए जाने पर उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कुछ दिन इलाज के बाद वह ठीक होकर घर आ गए।
सुबह तक ठीक थे डॉक्टर जौहरी
केयर टेकर अरुण कुमार सक्सेना उर्फ अक्कू ने बताया कि फिलहाल वह ठीक थे। शुक्रवार सुबह पांच बजे उठे। व्यायाम करने के बाद सात बजे फिल्म देखते हुए चाय पी रहे थे। चाय के साथ रस खा रहे थे, जो उनके गले में अटक गया। एक निजी डॉक्टर को फोन कर उन्हें दिखवाया गया पर तब तक उनका निधन हो गया था।
डॉ. दिनेश जौहरी बरेली विधानसभा सीट से लगातार तीन बार विधायक रह चुके थे। वह 1985 में पहली बार भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। वर्ष 1991 में कल्याण सिंह की सरकार में उन्हें स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया था। उनके बेटे राहुल जौहरी बीसीसीआई में सीईओ के पद पर रहे चुके हैं।