फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Formation of Pond Development Authority for Water Conservation

जल संरक्षण के लिए तालाब विकास प्राधिकरण का गठन

Sun, 24 Sep 2017 01:53 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 24 Sep 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
 सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि उत्तराखंड बनने के बाद उत्तर प्रदेश में पर्यटन उद्योग बहुत कम हो गया है। रामायणकालीन अयोध्या और महाभारतकालीन पांचाल नगरी जैसे पौराणिक स्थलों को पर्यटन उद्योग के रूप में विकसित किया जाएगा। प्राकृतिक जलसंरक्षण के लिए तालाब विकास प्राधिकरण का गठन किया जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। घाघरा का नाम बदलकर सरयू नदी कर दिया गया है। 
विज्ञापन

सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से रामायणकालीन अयोध्या के अलावा महाभारतकालीन अहिछत्र, पांडवों के अज्ञातवास का स्थान, लीलौर झील आदि पौराणिक स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना पर काम चल रहा है। जल्द ही यह परियोजनाएं मूर्तरूप लेंगी। विलुप्त हो चुकी तमसा नदी, अयोध्या की सरयू, इलाहाबाद की सरस्वती और रुहेलखंड की अरिल नदी को पुनर्जीवित किया जाएगा। गंडक, रावती, रोबिन और सरयू नदियों के किनारे भी पर्यटन की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। इन्हें उत्तराखंड, हिमाचल, हरियाणा और पंजाब के पर्यटकों से जोड़कर पर्यटन उद्योग को बढ़ावा दिया जाएगा। बरेली में मध्यगंगा नहर परियोजना को संभल होते हुए आंवला, बिथरी और बदायूं तक विकसित करने के लिए सर्वे शुरू हो गया है। यहां अरिल नदी के माध्यम से बदायूं तक पानी पहुंचाया जाएगा। 
विज्ञापन


( अमर उजाला इंपैक्ट)
जेल जाएंगे नहर, नदियों की जमीनों पर कब्जा करने वाले 
सिंचाई मंत्री ने कहा कि सपा सरकार में नदियों और नहरों की जमीनों पर कब्जा करने वाले भूमाफिया चिह्नित कर लिए गए हैं। योगी सरकार में ऐसे किसी भूमाफिया को छोड़ा नहीं जाएगा। वे या तो सरकारी जमीन छोड़ेेंगे या फिर जेल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ने हाल ही में नहरों और नदियों की जमीनों पर अवैध कब्जों के विरुद्ध अभियान चलाया था। इसका संज्ञान लेकर प्रदेश सरकार ने भूमाफिया के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सिंचाई मंत्री बोले, पहले टेल तक पानी पहुंचाने की बात कही जाती थी लेकिन योगी सरकार में खेत तक पानी पहुंच रहा है। साल में एक बार नहरों की सिल्ट सफाई होगी।
 धर्मपाल सिंह ने कहा कि सिंचाई परियोजनाओं मेें विलंब और भ्रष्टाचार में लिप्त 132 अफसरों पर कार्रवाई की जा चुकी है। इनमें 32 अफसर निलंबित हुए हैं। सिंचाई विभाग ने पूरे प्रदेश में 20437 परिसंपत्तियां चिह्नित कीं, जिनका एरिया 3.65 लाख हेक्टेयर है। इनमें 5064 भूमाफिया ने 4980 हेक्टेयर जमीन पर कब्जा कर रखा है। 861 परिसंपत्तियां (1028 हेक्टेयर) मुक्त कराई जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि नहर, नदी और तालाबों पर कब्जा कर कॉलोनी निर्माण, बारातघर, शॉपिंग माल, निजी आवास और अन्य निर्माण कराने वाले भूमाफिया उनके रडार पर हैं। योगी सरकार जल्द ही इनको जेल भेजने का काम करेगी। कानपुर और बरेली समेत कई शहरों में नहर और नदियों की जमीनों पर मकान बन गए हैं। ऐसे लोगों से सर्किल रेट के हिसाब से जमीन का पैसा लेकर उन्हें मालिकाना हक दिया जाएगा। कब्जा कराने वाले सिंचाई विभाग और बीडीए के अफसरों पर भी कार्रवाई की जाएगी।


छह माह में 109 राजकीय नलकूप लगाए
सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि योगी सरकार के छह माह के कार्यकाल में प्रदेश में 109 नए राजकीय नलकूप लगाए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री जी की पहल इजरायल पद्धति पर आधारित ‘मोर ड्राप, मोर क्राप’ के आधार पर प्रथम चररण में 40 नलकूपों पर काम किया जाएगा। खेत में स्प्रिंकलर पद्धति लगाने वाले किसानों को 90 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। नहर की पटरियों पर 275 करोड़ से सड़कें गड्ढामुक्त होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed