फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Forced conversion of Uttarakhand girl for marriage

उत्तराखंड की युवती का निकाह के लिए जबरन कराया धर्मांतरण

Fri, 02 Jul 2021 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Forced conversion of Uttarakhand girl for marriage
demo photo - फोटो : सोशल मीडिया

बाद में जेवरात लेकर भाग गया आरोपी, छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
बहेड़ी। उत्तराखंड के किच्छा की एक युवती ने बहेड़ी के मोहल्ला मोहम्मदपुर के छह लोगों के खिलाफ जबरन धर्मांतरण कराके निकाह और दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि युवक ने अपना धर्म छिपाकर उसे प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म किया। जब उसे इस बात की जानकारी हुई तो बहलाकर बरेली ले गया। वहां उसका जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया। इसके बाद दो लाख रुपये के जेवरात और नकदी लेकर भाग गया। एडीजी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित युवती के मुताबिक दो वर्ष पहले बहेड़ी के मोहल्ला मोहम्मदपुर निवासी एक युवक से उसकी मुलाकात हुई थी। युवक ने उसे अपना नाम अखिलेश कुमार बताया था। उसने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। शादी का दबाव बनाने पर टालमटोल कर देता था। बाद में उसे पता चला कि युवक दूसरे धर्म का है। उसका नाम अखलाक अहमद है तो उसने अपना धर्म बदलकर हिंदू बन जाने का भरोसा दिया। एक जुलाई 2019 को बरेली लाकर उसका जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया। इसके बाद बरेली में ही एक किराये के मकान में उसे लेकर रहने लगा और डरा धमाका कर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। कुछ दिन बाद पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है तो उसने बहेड़ी आकर छानबीन की। 28 जून को वह उसके घर पहुंची और कानूनी कार्रवाई की बात कही तो उसके पिता अनवार अहमद, भाई शाने आलम, जमीर अहमद, बारी मेंबर और शमा ने जान से मारने की धमकी दी। युवती ने बताया कि उसी दिन उसके दो लाख रुपये के जेवरात और नकदी लेकर अखलाक भाग गया।
विज्ञापन

एडीजी के आदेश पर पुलिस ने जांच की तो मामला सही पाया। इसके बाद अखिलेश उर्फ अखलाक सहित छह लोगों के खिलाफ धोखा देकर धर्म परिवर्तन कराने, दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। नामजद आरोपी घर में ताला डालकर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ कर रही है। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। - अजय कुमार गौतम सीओ बहेड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed