फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Force came to voting, the cards were distributed duty

मतदान को आई फोर्स, ड्यूटी कार्ड बांटे गए

Mon, 13 Feb 2017 01:08 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Mon, 13 Feb 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
Force came to voting, the cards were distributed duty
Force came to voting, the cards were distributed duty - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विधानसभा चुनाव को मतदान कराने के लिए 80 कंपनी से ज्यादा फोर्स आ गई है। उनके ठहरने की व्यवस्थाओं में जहां खामियां हैं, उन्हें दूर करने की कोशिश की जा रही है। उधर, चुनाव कार्यालय में रविवार को दिन भर ड्यूटी कॉर्ड बांटे जाने का काम चलता रहा।
विज्ञापन

पहले चरण का मतदान कराने के बाद फोर्स शनिवार की रात से ही आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। ड्यूटी पर जाने वाले पुलिस कर्मियों को 150 रुपये दैनिक भत्ता दिया जा रहे हैं। 72013 होमगार्डों को 7 लाख 57 हजार 365 रुपये बांटे गए हैं। बाहरी जिलों के आने वाली फोर्स के लिए 9 लाख 67 हजार 950 रुपये सीओ को दिए गए हैं। यह रकम सीओ अपने-अपने सर्किल में ठहरने वाले फोर्स के जवानों को वितरित करेंगे।  बारादरी इलाके में नौ कंपनी फोर्स के ठहराने का इंतजाम किया गया है। इसी तरह अन्य थानों में भी फोर्स के ठहरने की व्यवस्था की गई है। देहात में मतदान के लिए ड्यूटी करने वाली फोर्स को मतदान केंद्रों के आसपास के ही संस्थानों में ठहराया गया है। फोर्स के लिए खाना बनाने को गैस मुहैया कराने में सबसे ज्यादा दिक्कतें आई हैं। एसपी ट्रैफिक ओपी यादव ने बताया कि फोर्स देर तक सभी आ जाएगी। सबके ठहरने की व्यवस्थाएं करा दी गई हैं। लाइजनिंग अफसर फोर्स के लोगों के लगातार संपर्क में हैं। किसी भी तरह की दिक्कत होगी तो वह उनका समाधान कराएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed