फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cause of death of PAC jawan wife is not clear viscera is safe

Bareilly News: पीएसी जवान की पत्नी की मौत का कारण स्पष्ट नहीं, गले पर मिले इंजेक्शन लगाने जैसे निशान

Mon, 24 Feb 2025 05:20 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 24 Feb 2025 05:20 PM IST
विज्ञापन
cause of death of PAC jawan wife is not clear viscera is safe
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बरेली में आठवीं वाहिनी पीएसी के जवान रवि कुमार की पत्नी मीनू (28) का रविवार को डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमॉर्टम किया, इस दौरान मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। हालांकि, मीनू के कान के नीचे गले पर इंजेक्शन लगाने जैसे तीन निशान मिले हैं। विसरा सुरक्षित करने के साथ ही रक्त और गले की त्वचा के सैंपल भी लिए गए हैं।

विज्ञापन


रामपुर के थाना मिलक के गांव सिहारी निवासी रवि कुमार की तैनाती बरेली में है। वह पीएसी के सरकारी आवास में पत्नी व चार साल की बेटी के साथ रहते हैं। शनिवार को कार से पत्नी को दवा दिलाने के लिए निकले थे। बाद में वह फरीदापुर थाना क्षेत्र में एक मंदिर के पीछे यूकेलिप्टस के बाग में मिले। 
विज्ञापन


पत्नी मीनू कार की अगली सीट पर बेहोशी की हालत में मिलीं। बाद में मीनू की अस्पताल में मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद मीनू के परिवार वाले शव ले गए। इधर, रवि बहकी-बहकी बातें कर रहे हैं। मीनू के मायके वालों की ओर से  कोई आरोप नहीं लगाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed