{"_id":"65f4b0db0f874a4cf4073bd9","slug":"football-competition-bareilly-team-lost-one-match-drew-the-other-bareilly-news-c-4-noi1138-363887-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल प्रतियोगिता: बरेली की टीम को एक मैच में मिली शिकस्त, दूसरा ड्रॉ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबॉल प्रतियोगिता: बरेली की टीम को एक मैच में मिली शिकस्त, दूसरा ड्रॉ
Sat, 16 Mar 2024 02:04 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 16 Mar 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
बरेली। क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के लिए दूसरे दिन शुक्रवार को प्रदेशस्तरीय बालक फुटबॉल प्रतियोगिता में छह मुकाबले खेले गए। इसमें पहले मुकाबले में बरेली समेत तीन मंडलों की संयुक्त टीम को हार का सामना करना पड़ा। वहीं लखनऊ-अलीगढ़ की संयुक्त टीम से हुआ दूसरा मुकाबला ड्रॉ रहा।
क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जितेंद्र यादव ने बताया कि स्पोर्ट्स स्टेडियम में दूसरे दिन गोरखपुर और वाराणसी की टीम के बीच हुए मुकाबले में वाराणसी की टीम ने 1-0 से जीत हासिल की। वहीं आजमगढ़ बनाम प्रयागराज-मेरठ-देवीपाटन की संयुक्त टीम के मुकाबले में प्रयागराज 3-1 से जीता। विंध्याचल-आगरा- चित्रकूट की संयुक्त टीम और लखनऊ-अलीगढ़ की संयुक्त टीम के बीच मैच में विंध्याचल 2-1 से जीता। अयोध्या बनाम बरेली-सहारनपुर-कानपुर-झांसी की संयुक्त टीम के मुकाबले में अयोध्या की टीम 2-0 से विजयी रही।
वहीं वाराणसी और प्रयागराज-मेरठ-देवीपाटन की संयुक्त टीम के बीच हुआ मैच ड्रॉ रहा। बरेली-सहारनपुर-कानपुर-झांसी की संयुक्त टीम और लखनऊ-अलीगढ़ की संयुक्त टीम के बीच खेला गया मैच 2-2 गोल से ड्रॉ रहा। प्रतियोगिता में शनिवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला प्रयागराज के साथ मेरठ-देवीपाटन की संयुक्त टीम बनाम विंध्याचल-आगरा-चित्रकूट की संयुक्त टीम में होगा। वहीं दूसरा मुकाबला वाराणसी और अयोध्या के बीच खेला जाएगा।