फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Foot and mouth disease spread among animals

Bareilly News: पशुओं में मुंहपका व खुरपका रोग फैला

Mon, 21 Jul 2025 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Foot and mouth disease spread among animals
मीरगंज। बारिश की शुरुआत के साथ ही क्षेत्र के गांवों में पशुओं पर बीमारी का संकट मंडराने लगा है। खुरपका-मुंहपका और बुखार जैसी गंभीर बीमारियां तेजी से फैल रही हैं, लेकिन समय पर संबंधित विभाग द्वारा टीकाकरण न होने के कारण पशुपालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गांव चुरई दलपतपुर निवासी पशुपालक ओमप्रकाश दिवाकर ने बताया कि उनकी एक भैंस पहले खुरपका-मुंहपका की चपेट में आ गई थी। उन्होंने प्राइवेट डॉक्टर से इलाज करवाया तो वह ठीक हो गई, लेकिन अब दूसरी भैंस भी बीमार हो गई है। इसी तरह नंदगांव के सतीश गंगवार की भैंस भी इस बीमारी से पीड़ित है।
विज्ञापन

क्षेत्र के अन्य गांवों में भी कई पशु बीमार हैं, लेकिन सरकारी स्तर पर कोई मदद नहीं मिल रही।
इस गंभीर स्थिति को लेकर जब पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गला घोंटू बीमारी का टीकाकरण अभियान फिलहाल चल रहा है, जबकि खुरपका-मुंहपका का टीकाकरण 23 जुलाई से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि जब तक टीकाकरण शुरू होगा, तब तक कई पशु बीमार हो सकते हैं या जान भी जा सकती है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल गांव-गांव जाकर विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाए, ताकि बीमारी को और फैलने से रोका जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed