{"_id":"67cf5530903fa009f905c19b","slug":"food-team-raided-mawa-mandi-collected-samples-of-desi-ghee-and-mawa-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-101740-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: खाद्य टीम ने मावा मंडी में मारा छापा,देशी घी व मावा के सैंपल भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: खाद्य टीम ने मावा मंडी में मारा छापा,देशी घी व मावा के सैंपल भरे
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मावा मंडी में मारा छापा, देशी घी व मावा के भरे सैंपल।
फरीदपुर। होली के आते ही मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने फरीदपुर मावा मंडी में छापेमारी की। इस दौरान अफरा-तफरी मची रही। कई व्यापारी अपनी दुकान बंद कर भाग गए। वहीं, टीम ने देसी घी व मावा के सैंपल भरे हैं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्योत्सना त्रिपाठी व प्रतिमा त्रिपाठी ने सोमवार दोपहर फरीदपुर मावा मंडी पर छापेमारी की। इस दौरान कई व्यापारी अपनी दुकान बंद कर भाग गए। वहीं, एक दुकानदार कस्बे के मोहल्ला सुखदेव निवासी व्यापारी अपनी दुकान बंद नहीं कर सका और वह दुकान छोड़कर भाग गया। दुकान में देसी घी व मावा रखा था। टीम ने दुकान को सील करने की तैयारी कर ली है। सीलिंग की कार्रवाई सुनकर व्यापारी तत्काल मौके पर पहुंच गया। टीम ने दुकान का लाइसेंस देखा। दुकान में रखे घी व मावा के कई सैंपल लिए। इस दौरान मावा व्यापारी व टीम के साथ काफी तीखी नोकझोंक हुई। संवाद
खराब मावे को खपाने की मिल रही थी शिकायत
फरीदपुर मंडी में होली पर खराब मावे को खपाने की शिकायत खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम को मिल रही थी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने छापेमारी की। मावा में मिलावटखोरी करने वाले कई व्यापारी अपनी दुकान बंद कर भाग गए।