फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Food distribution continues from Dr. PC Arron Foundation

डॉ. पीसी ऐरन फाउंडेशन से भोजन वितरण जारी

Tue, 07 Apr 2020 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Food distribution continues from Dr. PC Arron Foundation
भाभी जी की रसोईः जरूरतमंदों को बांटे गए भोजन के पैकेट। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

महानगर के विभिन्न इलाकों में जरूरतमंदों को बांटा गया भोजन

विज्ञापन
बरेली। लॉक डाउन के बीच दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा चालकों, फड़ व ठेला वाले जिनको रोज कमाना रोज खाना होता है वह सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। इनके परिवारों को बहुत मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे जरूरतमंदों के लिए कांग्रेसी भी प्रशासन से कंधा से कंधा मिला कर उन जरूरतमंदों तक पहुंच कर उनकी हर संभव मदद कर रहे हैं।
इसी कड़ी में पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन व पूर्व महापौर सुुप्रिया ऐरन के सहयोग से डा. पीसी ऐरन फाउंडेशन एवं जवाहर लाला नेहरू राष्ट्रीय नेहरू युवा केंद्र के माध्यम से महानगर विभिन्न पिछड़े क्षेत्रों में जरूरतमंदों को खाने के पैकेट पहुंचाने का कार्य किया गया। भाभी जी की रसोई की ओर से यह अभियान 28 मार्च से शुरू हुआ है जो 14 अप्रैल तक जारी रहेगा। जरूरत पड़ने पर इस अभियान को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

इस अभियान से तहत के सोमवार को नेकपुर और यहीं के लतिता देवी मंदिर, मुनि मंदिर, गल्ला मंडी, गणेश नगर, चौरासी घंटा मंदिर, सुभाष नगर शांति विहार, बदायूं रोड से जुड़े मोहल्ले, सदर कैंट, बीआई बाजार, धोपेश्वर नाथ मंदिर, मढ़ीनाथ, अशोक नगर, बंशी नगला, सिटी शमशान भूमि मंदिर, बाकरगंज, यहीं की बाल्मीकि बस्ती आदि में भोजन वितरण किया गया। इसी तरह कालीबाड़ी, रबड़ी टोला, मीरा की पैंठ, पीली मिट्टी, कटरा चांद खां, हरिजन बस्ती, नवादा शेखान, मौर्य बस्ती, हरुनगला, एजाज नगर गौटिया, आकाशपुरम आदि में खाने के पैकेट बांटे गए। इसमें जिलाध्यक्ष अशफाक सकलैनी, मखदूम हुसैन अंसारी, सीबी शर्मा, प्रिंस, अनुज गंगवार, हरवीर सिंह बॉबी, दीपक बाल्मीकि, फरहत, कुलदीप गुप्ता, राकेश सक्सेना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed