फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Food and water for every bird campaign launched by Amar Ujala in Bareilly

Bareilly News: 'हर पक्षी को दाना-पानी' अभियान की शुरुआत, शहरवासियों ने लिया सक्रिय भागीदारी का संकल्प

Wed, 23 Apr 2025 10:57 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Apr 2025 10:57 AM IST
सार

बरेली में विश्व पृथ्वी दिवस पर मुख्य अतिथि आईजी रेंज डॉ. राकेश कुमार सिंह ने हर पक्षी को दाना-पानी अभियान का शुभारंभ किया। आईजी ने पक्षियों के दाना-पानी के लिए प्रबुद्धजनों को पात्र वितरित किए।

विज्ञापन
Food and water for every bird campaign launched by Amar Ujala in Bareilly
हर पक्षी को दाना-पानी अभियान की शुरुआत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में 40 डिग्री का तापमान, तेज गर्मी व लू के बीच मानव जीवन के साथ पक्षी भी परेशान हैं। इनकी रक्षा के लिए अमर उजाला ने 'हर पक्षी को दाना- पानी' अभियान की शुरुआत की है। अमर उजाला कार्यालय परिसर में मंगलवार दोपहर एक बजे इस मुहिम की शुरुआत हुई। इसमें लोगों से कहा गया कि वह घर के बाहर, आंगन और छतों पर पक्षियों के लिए दाना-पानी रखें।

विज्ञापन


विश्व पृथ्वी दिवस पर मुख्य अतिथि आईजी रेंज डॉ. राकेश कुमार सिंह ने इसका शुभारंभ किया। आईजी ने पक्षियों के दाना-पानी के लिए प्रबुद्धजनों को पात्र वितरित किए। उन्होंने शहरवासियों से इस मुहिम से जुड़ने के लिए अपील की। आईजी ने कहा कि हमारे समाज में पशु पक्षियों की सेवा को धर्म से जोड़ा गया है। 'हर पक्षी को दाना-पानी' मुहिम से अधिक से अधिक लोग जुड़ें।  संवाद के दौरान प्रबुद्धजनों ने इस मुहिम से ज्यादा  से ज्यादा लोगों को जोड़ने की बात कही।
विज्ञापन

 
सेव आवर बर्ड्स मुहिम को क्रमवार शहर की गेटबंद कॉलोनियों, स्कूलों, संस्थाओं से लेकर सोसायटी में चलाकर दाना-पानी के लिए पात्र रखवाए जाएंगे। आयोजन का उद्देश्य लोगों को इसके लिए प्रोत्साहित करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी रहीं मौजूदगी
अंकित यादव, आशीष सिंह, दुर्गेश खटवानी, सुबोध भारद्वाज, मयूर धीरवानी, अक्श गुप्ता, अनिल अग्रवाल, आरूष अग्रवाल, मुकेश, दिलीप खंडेलवाल, बिंदु सक्सेना, पूजा पाल, नरेंद्र पाल, डॉ. बिदिया सक्सेना, झरना सक्सेना, रचना सक्सेना, रंजना सहानी, पूजा पाल आदि मौजूद रहे।

आप भी अमर उजाला के ‘हर पक्षी को दाना- पानी’ अभियान के साथ जुड़ सकते हैं। नीचे दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर मिट्टी के बर्तन रखते हुए अपनी तस्वीर हमें भेंजे। हम चुनिंदा तस्वीरों को प्रकाशित करेंगे।

अमर उजाला की पहल को सराहा 
राजश्री कॉलेज के चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि अमर उजाला की पहल सराहनीय है। लोगों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और पक्षियों के लिए पानी से भरे मिट्टी के बर्तन रखना चाहिए।

आईएमए अध्यक्ष डॉ. आरके सिंह ने बताया कि पक्षियों को दानी पानी देने के लिए सराहनीय पहल है। मैं अपने संगठन के लोगों से अपील करूंगा कि वह अपने घर पर पक्षियों के लिए दाना-पानी रखे। 

ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद पागरानी ने कहा कि पक्षी को भीषण गर्मी में दाना-पानी देने की यह पहल बहुत की सकारात्मक है। लोगों से अपील है कि घरों में भी यह व्यवस्था बनाएं। 

मैक्स लाइफ अस्पताल के निदेशक डॉ. अनीस बेग ने कहा कि सड़क पर चल रहे लोगों के बारे में तो हर कोई सोचता है, लेकिन पक्षियों के बारे में कोई नहीं सोचता। अमर उजाला की यह पहल सराहनीय है।

बीएल एग्रो के स्वतंत्र निदेशक एएन सिंह ने कहा कि अमर उजाला का बहुत अच्छा प्रयास है। हम अपने संस्थान में भी पक्षियों के लिए व्यवस्था कराएंगे, जिससे गर्मी में प्यासे ना रह सके। 

शशि सोशल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष राशि पाराशरी ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए यह अभियान सराहनीय है। हमारा संगठन अमर उजाला की इस मुहिम में जुडकर शहर में पक्षियों के लिए मिट्टी के बर्तन रखवाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed