फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fog in the morning, jamming during the day

सुबह शाम कोहरा, दिन में जाम कर रहा परेशान

Tue, 15 Dec 2020 11:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
Fog in the morning, jamming during the day
नैनीताल मार्ग पर कुछ एेसा दिखा नजारा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

लाल फाटक पर दिक्कत, बिहारीपुर की गलियां जाम, सुभाष नगर की पुलिया पर भी बढ़े वाहन

विज्ञापन
बरेली। सुबह शाम कोहरे से वाहनों की रफ्तार सीमित हुई है तो दिन में शहर के चुनिंदा स्थानों पर जाम से मुसीबत बन गई है। मंगलवार को लाल फाटक और सुभाषनगर पुलिया पर जाम के हालात रहे। बिहारीपुर की गलियों में भी जाम लगा।
कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगाया है जिससे आम लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है। सुबह और शाम के वक्त लोग वाहन लेकर निकलते हैं तो सफर देर में पूरा होता है। वहीं दोपहर के वक्त शहर के उन हिस्सों से गुजरते वक्त जाम से देरी होती है जहां निर्माणकार्य चल रहा है। लाल फाटक पर सेतु निगम का ओवरब्रिज लंबे समय से निर्माणाधीन है। सेना की एनओसी न मिलने से यह भी नहीं कहा जा सकता कि निर्माण कब पूरा होगा। मंगलवार को दोपहर में हमेशा की तरह यहां जाम की स्थिति रही। शाम ढले दोबारा जाम जैसे हालात बने।
विज्ञापन

इधर, चौपुला ओवरब्रिज की वजह से भी आसपास के रास्ते प्रभावित हुए हैं। मंगलवार शाम बिहारीपुर और सिटी सब्जी मंडी के रास्तों पर जाम लग रहा था। दो पहिया के अलावा चार पहिया वाहन संकरी गलियों में फंसे थे जिससे लोगों को असुविधा हो रही थी। सुभाष नगर की पुलिया पर वाहनों का जमाबाड़ा फिर बढ़ने लगा है। हालांकि सरन अस्पताल की ओर खड़ी पुलिस टीम यहां जबरन घुसने वाले वाहनों को रोककर उनका चालान कर रही थी। बावजूद दोनों दिशा से वाहनों का आवागमन रहने से पुलिया पर दिन भर गहमागहमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed