{"_id":"678815561e94c27ef0029fad","slug":"fog-havoc-two-people-died-many-injured-in-road-accidents-bareilly-news-c-4-bly1015-561696-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कोहरे का कहर... सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कोहरे का कहर... सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, कई घायल
विज्ञापन
- फरीदपुर में गन्रा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक में हुई टक्कर, शाही में दो बाइकें टकराईं
बरेली। ग्रामीण क्षेत्र में कोहरे की वजह से हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई।
बुधवार को पोस्टमॉर्टम हाउस पर मिले फरीदपुर थान क्षेत्र के गांव उड़लापुर निवासी श्रीपाल ने बताया कि मंगलवार रात उनके भाई तेजपाल (55) ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना लेकर द्वारिकेश चीनी मिल जा रहे थे। फरीदपुर हाईवे पर आटा मिल के सामने ट्रैक्टर चालक उतरकर लघुशंका करने चला गया। तेजपाल ट्रैक्टर पर बैठे थे। इसी दौरान कोहरे में तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर खाई में पलट गया। तेजपाल की ट्रैक्टर से दबकर मौत हो गई।
दूसरे हादसे में थाना शाही के बढेपुरा गांव निवासी प्यारेलाल (50) की मौत हो गई। उनके भांजे भानुप्रताप ने बताया कि वह मामा प्यारेलाल के साथ बाइक से बहेड़ी जा रहे थे। आजाद पेट्रोल पंप के पास सड़क पार करते समय सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। इससे प्यारेलाल की मौत हो गई, जबकि भानुप्रताप घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने भानुप्रताप को अस्पताल में भर्ती करा दिया। अमर उजाला ब्यूरो