फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fog havoc: 38 trains passing through the junction canceled from today

कोहरे का कहर : जंक्शन से गुजरने वाली 38 ट्रेनें आज से निरस्त

Wed, 01 Dec 2021 05:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 05:21 PM IST
विज्ञापन
Fog havoc: 38 trains passing through the junction canceled from today
कोहरे में गुजरती ट्रेन
मुरादाबाद मंडल ने जारी की कोहरे में निरस्त रहने वाली ट्रेनों की सूची
विज्ञापन

बरेली। सर्दियों में कोहरे का कहर शुरू होते ही ट्रेनें कैंसल होनी शुरू हो गई हैं। उत्तर रेलवे ने बरेली जंक्शन से गुजरने वालीं 38 ट्रेनों को पूरी तरह या फिर सप्ताह में कुछ दिन निरस्त रखने का फैसला किया है।
मुरादाबाद मंडल की ओर से जारी निरस्त होने वाली ट्रेनों की सूची के अनुसार नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस, अंबाला-बरौनी हरिहर नाथ एक्सप्रेस, वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस, बरेली-प्रयाग एक्सप्रेस, वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस, अमृसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस, अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस, कोलकाता नागलडैम-कर्मभूमि एक्सप्रेस, प्रयाग-योगनगरी एक्सप्रेस, लखनऊ-मेरठ राजरानी एक्सप्रेस, मालदा टाउन-आनंद विहार एक्सप्रेस, लखनऊ- चंडीगढ़ एक्सप्रेस, गोरखपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस, कामाख्या-भगत की कोठी, चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध-असम एक्सप्रेस, अमृतसर-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, कोलकाता- अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन एक दिसंबर से 28 फरवरी तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही नई-दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार और राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार, मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार, आनंद विहार-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस प्रत्येक बृहस्पतिवार, दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस गुरुवार और आनंद विहार-दानापुर प्रत्येक शुक्रवार को निरस्त रहेगी। इन ट्रेनों के साथ ही धनबाद-फिरोजपुर किसान एक्सप्रेस प्रत्येक बृहस्पतिवार, फिरोजपुर-धनबाद प्रत्येक शनिवार, वाराणसी-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार और नई दिल्ली-वाराणसी सप्ताह के प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार, रविवार को निरस्त रहेगी। रक्सौल-आनंद विहार सत्याग्रह एक्सप्रेस बृहस्पतिवार और आनंद विहार-रक्सौल प्रत्येक शुक्रवार को निरस्त रहेगी। ट्रेनें निरस्त होने के बाद इनमें आरक्षण बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed