फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fog Chhanga .. Still the speed of trains became sluggish

कोहरा छंटा.. फिर भी और सुस्त हो गई ट्रेनों की रफ्तार

Sun, 12 Nov 2017 02:27 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Sun, 12 Nov 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
शनिवार को कोहरा नहीं था, लेकिन इसके बावजूद ट्रेनों की रफ्तार सुधरने की जगह और बिगड़ी दिखाई दी। बरेली जंक्शन से होकर गुजरने वाली तकरीबन सभी रूट की ट्रेनों का हाल बुरा रहा। विभिन्न रूटों पर चलने वाली 32 ट्रेनें घंटे से लेकर 30 घंटे तक देरी से चलीं।
हिमगिरि सुपरफास्ट को शुक्रवार को साढ़े 11 बजे जंक्शन आना था, लेकिन वह 26 घंटे देरी से चलते हुए शनिवार दोपहर डेढ़ बजे पहुंची। ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री हलकान होते रहे। वाराणसी को जाने वाली महामना एक्सप्रेस भी 14 घंटों की देरी से शुक्रवार रात 11 बजे की जगह सुबह साढ़े 12 बजे पहुंची। लखनऊ रूट की इंटरसिटी भी सुबह 4.50 बजे की जगह दोपहर 12.20 बजे जंक्शन पहुंची। अमरनाथ एक्सप्रेस करीब आठ घंटे, राज्यरानी एक्सप्रेस छह घंटे, मोरध्वज सुपरफास्ट एक्सप्रेस सात घंटे, सियालदाह एक्सप्रेस आठ घंटे, अवध आसाम एक्सप्रेस आठ घंटे, जननायक एक्सप्रेस 12 घंटे देरी से चली।  
विज्ञापन

हिमाचल एक्सप्रेस रद्द 
बरेली से बनकर नई दिल्ली को जाने वाली हिमाचल एक्सप्रेस शनिवार को अचानक रद्द कर दी गई। दोपहर दो बजे ट्रेन को रवाना होना था। जंक्शन पहुंचने के बाद पूछताछ केंद्र पर यात्रियों को पता चला। लेटलतीफी के साथ ट्रेनों का अचानक रद्द किया जाना भी यात्रियों को परेशान कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed