{"_id":"60d625c78ebc3e32cb6f6e8a","slug":"flyover-will-also-be-built-on-delapir-and-sau-phu-ta-road-bareilly-news-bly450984380","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेलापीर और सौ फुटा रोड पर भी बनेंगे फ्लाईओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेलापीर और सौ फुटा रोड पर भी बनेंगे फ्लाईओवर
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेतु निगम ने 188 करोड़ का एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा
विज्ञापन
बरेली। शहर में दो और फ्लाईओवर बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। सेतु निगम ने डेलापीर और सौ फु टा रोड पर फ्लाईओवर बनाने के लिए 188 करोड़ का एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेजा है। डेलापीर पर वाई शेप में फ्लाईओवर के निर्माण का प्रस्ताव है। बीते दिनों बरेली दौरे पर आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को शहर विधायक अरुण कुमार ने इन दोनों ओवर ब्रिज का प्रस्ताव सौंपा था। इस पर सेतु निगम ने एस्टीमेट बनाकर भेजा है।
सेतु निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक देवेंद्र सिंह ने बताया कि डेलापीर पर वाई शेप में फ्लाईओवर का निर्माण प्रस्तावित है। डेलापीर सब्जी मंडी की ओर से कुतुबखाना और श्यामगंज को भी वाहन जाते हैं। इसी तिराहे से आइवीआरआइ रोड भी जुड़ा है। यह मार्ग पीलीभीत और नैनीताल रोड को भी जोड़ता है। लिहाजा यहां यातायात का दबाव अधिक है। सेतु निगम ने यहां वाई शेप के फ्लाईओवर का एस्टीमेट तैयार किया है। यह करीब एक किलोमीटर लंबा होगा। इसकी अनुमानित लागत 120 करोड़ रुपये आंकी गई है।
इसी तरह सौ फु टा तिराहे पर सेतु निगम ने करीब 646 मीटर लंबे फ्लाईओवर का एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा है। इसके निर्माण पर करीब 68 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। मुख्य परियोजना प्रबंधक ने बताया कि शहर के दोनों स्थानों पर फ्लाईओवर के निर्माण का एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। मंजूरी मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।