{"_id":"5aac1cb54f1c1b90778b5f87","slug":"flower-exhibition-at-amar-ujala-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला परिसर में फूलों को है आपका इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला परिसर में फूलों को है आपका इंतजार
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sat, 17 Mar 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलों को मौसम के बदलाव का सबसे पहले एहसास होता है और इसका वे मुस्कुराकर अपनी महक बिखेरते हुए स्वागत करते हैं। हमें संदेश देते हैं कि जीवन के प्रत्येक क्षण को भरपूर जिया जाए और हर ऋतु का आनंद लिया जाए। फूलों की संगत मन में शांति और रूमानियत का अहसास जगाती है। शहर के लोगों को इसे महसूस करनेे का मौका इस बार तीन दिन मिलेगा। शनिवार से अमर उजाला प्रांगण में पुष्प प्रदर्शनी आरंभ हो रही है। आप परिवार के साथ सुबह नौ से शाम छह बजे तक आकर शहर भर से आए फूलों की बगिया में घूमें और सेल्फी लेकर इन पलों को यादगार बनाएं।
प्रदर्शनी में खिलखिला रहे हैं तीन हजार से अधिक फूल
प्रदर्शनी में पुष्प प्रेमियों का हुनर और प्रकृति से उनका लगाव समझने को मिलेगा। शुक्रवार को ही बड़ी संख्या में प्रवृष्टियां मिल गईं हैं। कार्यालय प्रांगण में तीन हजार से अधिक पौधे शाम तक सजा दिए गए हैं। इस वर्ष सीजनल फ्लॉवर, कट फ्लॉवर, गार्डन, असाधारण वैरायटी (कैक्टस, बोनसाई आदि), पॉटेड प्लांट्स, रीथ, बुके में तीन हजार से अधिक पौधे सज गए हैं। कट फ्लॉवर, रीथ, बुके आदि श्रेणी में प्रविष्टियां जमा करने की अंतिम तिथि शनिवार सुबह आठ बजे तक है। 19 को पुरस्कार वितरण होगा।
निर्णायक मंडल में ये हैं शामिल
बरेली कॉलेज के बॉटनी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर आलोक खरे, एसआर इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या अल्पना जोशी और श्री सिद्धि विनायक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के प्राचार्य वीके सिंह पुष्प प्रदर्शन के निर्णायक मंडल में शामिल हैं।