{"_id":"693c7b546699274ef30aa115","slug":"flood-division-irrigation-supervisor-arrested-while-taking-bribe-of-rs-10000-bareilly-news-c-4-vns1074-785381-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बाढ़ खंड का सींच पर्यवेक्षक दस हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बाढ़ खंड का सींच पर्यवेक्षक दस हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
विज्ञापन
बरेली। बाढ़ खंड विभाग का सींच पर्यवेक्षक ऋषि कुमार सिंह मीरगंज तहसील परिसर में दस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। उसको लेकर एंटी करप्शन टीम सीबीगंज थाने पहुंची और उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
शहर में डाकघर रोड फ्रेंड्स अपार्टमेट निवासी दिलीप कुमार अग्रवाल ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी कि उन्होंने एक कृषि जमीन अपनी बेटी के नाम से खरीदी थी। इस जमीन से संबंधित एक मुआवजा उन्हें बाढ़ खंड विभाग से लेना था। रजिस्ट्री कराकर संबंधित के नाम से मुआवजा जारी करने के बदले में सींच पर्यवेक्षक ऋषि कुमार दस हजार रुपये रिश्वत मांग रहा है। शिकायत पर एंटी करप्शन थाने के प्रभारी प्रवीण सान्याल ने पहले ट्रैप टीम गठित कर जांच कराई। इसके बाद आरोपी को शुक्रवार दोपहर मीरगंज से गिरफ्तार कर लिया। टीम प्रभारी इश्तत्याक वारसी उसे लेकर सीबीगंज थाने आए। वहां शून्य अपराध संख्या पर रिपोर्ट दर्ज करा दी। इंस्पेक्टर सान्याल ने बताया कि मामला एंटी करप्शन थाने में ट्रांसफर कर विवेचना की जाएगी। शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
गिरफ्तारी के दौरान सींच पर्यवेक्षक ऋषि कुमार ने खुद को निर्दोष बताया। कहा कि शिकायतकर्ता उनसे अनधिकृत काम कराना चाहते थे जिसे करने से उन्होंने मना कर दिया। इसी से नाराज होकर उन्हें पकड़वा दिया गया। उनके पास अपनी बेगुनाही के पर्याप्त साक्ष्य हैं जिन्हें कोर्ट में पेश करेंगे।