फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Five vehicles collided one after the other, causing traffic jam

Bareilly News: एक के बाद एक भिड़े पांच वाहन, लगा जाम

Mon, 24 Nov 2025 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Five vehicles collided one after the other, causing traffic jam
देवहा पुल के मरम्मत कार्य के चलते बरेली बीसलपुर मार्ग पर लगा तीन घंटे जाम। फोटो संवाद
फरीदपुर। बरेली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर एक लेन पर सड़क मरम्मत के बीच रविवार को फरीदपुर में एक के बाद एक पांच वाहन भिड़ गए। इससे आठ किमी लंबा जाम लग गया। पुलिस की मशक्कत के बाद रेंग-रेंग कर वाहन निकलते रहे। इस दौरान लोगों को खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रविवार को भी हाईवे पर मरम्मत का कार्य जारी रहा। इस कारण सुबह आठ बजे से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। जाम लगने के दौरान कई वाहन आपस में भिड़ गए। रविवार को दिन में सड़क पर एक गन्ने से भरा ट्रक और एक रोडवेज बस खराब हो गई। ट्रक चालक ने फरीदपुर एसडीएम मल्लिका नैन की कार में टक्कर मार दी। इस पर पुलिस ने ट्रक को खड़ा कर लिया। इस कारण हाईवे पर जाम बढ़ता ही गया। इस दौरान जाम में कई एंबुलेंस भी फंसी रही।
विज्ञापन

संकेतक और न ही लगाए स्टापेज बोर्ड : लोगों ने बताया कि एनएचआई द्वारा निर्माण शुरू करने से पहले न तो हाईवे पर कोई संकेतक लगाए गए न ही स्टापेज बोर्ड। इस दौरान वाहन चालक संशय में रहे। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि एनएचएआई द्वारा जाम की स्थिति उत्पन्न की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को अवगत कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed