फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Five thousand people are suffering due to the negligence of contractors and engineers

Bareilly News: लापरवाही ठेकेदार और अभियंताओं की, खामियाजा भुगत रहे पांच हजार लोग

Wed, 30 Apr 2025 02:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Five thousand people are suffering due to the negligence of contractors and engineers
बरेली। सिटी सब्जी मंडी और श्यामतगंज से गौटिया का मार्ग खस्ताहाल हैं। सिटी सब्जी मंडी मार्ग पर अतिक्रमण होने के कारण ठेकेदार ने काम रोक दिया। निर्माण विभाग के अभियंता भी अतिक्रमण हटवाने में नाकाम रहे। दूसरी ओर श्यामतगंज में सीवर के लिए सड़क की खोदाई की गई, लेकिन ठेकेदार ने सड़क को ठीक नहीं किया। दोनों की लापरवाही से आसपास की पांच हजार से अधिक आबादी प्रभावित है। पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। नगर निगम तक शिकायतें पहुंच रही हैं, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

उदाहरण एक-
एक साल पहले मंजूर हुआ निर्माण कार्य, पर शुरू नहीं हुआ
सिटी सब्जी मंडी में रंजना हास्पिटल से नई बस्ती की मठिया तक की सड़क आठ साल से खस्ताहाल है। एक साल पहले 76 लाख रुपये की लागत से सड़क और नाली का निर्माण मंजूर हुआ, लेकिन काम नहीं हुआ। एक महीने पहले नाले के लिए खोदाई की गई। अतिक्रमण सामने आया तो ठेकेदार ने काम रोक दिया। निर्माण विभाग के अभियंता अतिक्रमण हटवाने में नाकाम रहे। ठेकेदार ने सड़क पर मिट्टी छोड़ दी।
विज्ञापन

उदाहरण दो-
श्यामतगंज सब्जी मंडी से गौटिया को जोड़ने वाली सड़क उखड़ी
श्यामतगंज सब्जी मंडी से गौटिया, तीन सौ बेड अस्पताल के निकट तक की मुख्य सड़क दो महीने से उखड़ी पड़ी है। मानसिक रोग अस्पताल के पीछे वाले हिस्से में सड़क पर गिर रहे लोग चोट खा रहे हैं, लेकिन नगर निगम के अभियंताओं को सड़क का निर्माण पूरा कराने की फिक्र नहीं है। आसपास के नागरिकों का कहना है कि सीवर लाइन के लिए सड़क खोदी गई थी, लेकिन इसे ठीक नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की बात
कितना करना पड़ेगा इंतजार
- सड़क कई साल से उखड़ी पड़ी है। पिछले महीने काम शुरू होने पर उम्मीद बंधी थी, लेकिन अब तो काम बंद है। आखिर कितना इंतजार करें। - सोनू सिटी, सब्जी मंडी रोड, सेमलखेड़ा
- दो महीने से सड़क उखड़ी पड़ी है। ठेकेदार और जेई से मैंने शिकायत की थी। दो चार दिन में लाइन जोड़ने का आश्वासन दिया था, लेकिन लौटकर कोई नहीं आया। -मुनव्वर अली, सेमलखेड़ा
--
मैंने नगर निगम के निर्माण विभाग में बात की और कार्यकारिणी समिति में भी मुद्दा उठाया है, लेकिन निर्माण विभाग और अतिक्रमण विभाग एक दूसरे पर मामले को टाल रहे हैं। - संतोष कश्यप, पार्षद, वार्ड-एक

--

सिटी सब्जी मंडी मार्ग का निर्माण शुरू कराने के लिए अतिक्रमण हटेगा और सड़क भी बनेगी। इसके लिए अतिक्रमण हटाओ दस्ते के लिए पत्र भेज दिया है। मानसिक रोड अस्पताल के पीछे वाली सड़क का निर्माण क्यों बंद है। यह भी चेक कराएंगे। - मनीष अवस्थी, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed