फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Five Shiva temples will be developed as tourist centers

Bareilly News: पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होंगे पांच शिव मंदिर

Sat, 29 Mar 2025 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Five Shiva temples will be developed as tourist centers
बरेली। नाथ नगरी के पांच शिव मंदिरों और तुलसी मठ को भव्य बनाने और पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए 49.85 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसकी मंजूरी मिल चुकी है। पहली किश्त के रूप में प्रदेश सरकार ने अब 19 करोड़ रुपये जारी भी कर दिया है। अगले महीने से इसके टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

मंदिरों का साैंदर्यीकरण करने के साथ ही वहां पर श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विकास किया जाना है।
इसके लिए पर्यटन विभाग ने काम शुरू कर दिया है। अप्रैल में टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। मई तक कार्यदायी संस्था तय कर ली जाएगी। जिले के सात में से पांच नाथ मंदिरों में जून तक काम शुरु हो जाएगा।
विज्ञापन

यह काम जून 2027 तक पूरा किया जाना है। इसमें मंदिर परिसरों में स्वच्छता, रोशनी, विश्राम स्थल, पेयजल और सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। श्रद्धालुओं के उपयोग के लिए बहुउद्देशीय हॉल जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। इसके अलावा तुलसी मठ में भी विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपनिदेशक पर्यटन बृजपाल सिंह का कहना है कि नाथनगरी के मंदिरों का जीर्णोद्धार कर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना है। इससे स्थानीय व्यापार और रोजगार बढ़ेगा। यहां आने पर श्रद्धालुओं को न केवल आध्यात्मिक शांति मिलेगी, बल्कि उन्हें उच्च स्तरीय सुविधाएं भी प्राप्त मिलेंगी। साैंदर्यीकरण के कामों में फोकस वॉल, कांवड़ स्थल, फाउंटेन पार्क आदि शामिल हैं। नाथ कॉरिडोर परियोजना के तहत अभी धोपेश्वर नाथ, त्रिवटीनाथ, तपेश्वर नाथ, वनखंडी नाथ, अलखनाथ मंदिरों में काम होगा।

साथ ही तुलसी मठ का भी साैंदर्यीकरण होगा। पशुपतिनाथ मंदिर के लिए 3.02 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन में लंबित है। मढ़ीनाथ मंदिर की निजी भूमि होने के कारण अभी प्रस्ताव नहीं भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed