फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Five people responsible for the satellite crash may face action soon.

Bareilly News: सेटेलाइट हादसे के पांच दोषियों पर जल्द हो सकती है कार्रवाई

Wed, 29 Apr 2026 01:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 29 Apr 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Five people responsible for the satellite crash may face action soon.
बरेली सेटेलाइट बस अड्डे के पास खुले नाले में गिरकर हरदोई निवासी तौहीद की मौत के मामले के पांच दोषियों पर जल्द कार्रवाई हो सकती है। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य के अवकाश से लौटते ही दोषियों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है। जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में दो अवर अभियंताओं (जेई) सहित सफाई नायक, सुपरवाइजर व ठेकेदार को दोषी ठहराया है। कार्रवाई के बाद मामले की रिपोर्ट जिला प्रशासन के जरिये शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

24 मार्च की रात हुई घटना के 30 घंटे बाद तौहीद का शव नाले से बरामद हुआ था। जांच में पता चला कि संबंधित ठेकेदार ने कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की थी। नाले को ढकने या वहां चेतावनी बोर्ड लगाने के इंतजाम नहीं किए गए थे। लापरवाह सुपरवाइजर और सफाई नायक पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जबकि दोषी जेई और सफाई निरीक्षक के खिलाफ निलंबन की सिफारिश की गई है। ठेकेदार फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया भी चल रही है।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय व एक्सईएन राजीव राठी की जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में सभी खुले नालों को तत्काल ढकने, निर्माण स्थलों पर चेतावनी बोर्ड लगाने और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का सुझाव भी दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed