फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   boiler explosion in ethanol plant in Bareilly

Bareilly News: एथेनॉल प्लांट में बॉयलर फटने से लगी आग, 400 मीटर दूर जाकर गिरा हिस्सा, दो मजदूर झुलसे

Mon, 07 Apr 2025 12:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 07 Apr 2025 12:47 PM IST
सार

बरेली के बिशारतगंज थाना क्षेत्र में आंवला-अलीगंज रोड के किनारे स्थित जिंदल ग्रुप के एथेनॉल प्लांट में धमाके के साथ बॉयलर फट गया। एसएनजे बॉयो प्रोडक्ट नाम के प्लांट में बॉयलर फटने के बाद उसकी कैप करीब तीन सौ मीटर दूर जा गिरी। वहीं प्लांट आग लग गई।

विज्ञापन
boiler explosion in ethanol plant in Bareilly
खेत में पड़ा बॉयलर का हिस्सा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बिशारतगंज में आंवला-अलीगंज रोड पर जिंदल ग्रुप के नवनिर्मित एथनॉल प्लांट का बॉयलर सोमवार सुबह जोरदार धमाके के साथ फट गया। इससे प्लांट में आग लग गई और बॉयलर की कैप करीब चार सौ मीटर दूर जा गिरी। बॉयलर के निकट काम कर रहे दो मजदूर झुलस गए। एक किसान भी घायल हो गया। इस दौरान प्रबंधन के लोग वहां से खिसक गए। फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


बिशारतगंज थाना क्षेत्र में आंवला-अलीगंज रोड किनारे जिंदल ग्रुप ने एसएनजे बायो प्रोडक्टस नाम से एथनॉल प्लांट बनाया है। सुबह 11 बजे ओवरहीट हाेने से प्लांट में आग लग गई और तेज धमाके के साथ बॉयलर फट गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: रामनवमी पर 'प्रकट' हुए हनुमान, खेत में खोदाई के दौरान मिली प्रतिमा, ग्रामीण बोले- चमत्कार
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉयलर की कैप करीब चार सौ मीटर दूर गेहूं के खेत में जा गिरी। वहीं इसके टुकड़े इधर-उधर बिखर गए। बॉयलर के पास काम कर रहे अलीगंज के पांडी गांव निवासी मजदूर आदेश व चंद्रेश झुलस गए। हादसे के वक्त खेत पर काम कर रहे इस्माइलपुर निवासी किसान कुंभकरण भागते वक्त गिरकर घायल हो गए। 

boiler explosion in ethanol plant in Bareilly
प्लांट में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

निजी क्षेत्र की फायर टीम ने भी बुझाई आग
प्लांट में धमाके की सूचना पर आंवला व बरेली से दमकल की सात गाड़ियां, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमें पहुंच गई। इफको व रेलवे स्टेशन रोड स्थित तेल डिपो की फायर यूनिट ने मौके पर पहुंचकर घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। एडीएम संतोष कुमार, एसडीएम आंवला नहने राम, सीओ नितिन कुमार भी मौके पर पहुंच गए।

मक्का व चावल से तैयार करते हैं एथनॉल
वहां मौजूद ठेकेदार ने बताया कि इस प्लांट में मक्के व चावल से एथनॉल तैयार किया जाता है। एथनॉल अब पेट्रोल के साथ भी मिश्रित करके बेचा जाता है। इस प्लांट की क्षमता चार लाख लीटर की है। प्लांट कर्मियों ने बताया कि अनाज का मिश्रण स्टीम के माध्यम से रस के रूप में फरमेंटर टैंक में जाता है। तकनीक का उपयोग कर टैंक में एथनॉल बनता है। इसी टैंक में धमाका हो गया।


एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष बहादुर सिंह ने बताया कि प्लांट में अभी ट्रायल चल रहा है। इसी दौरान ये हादसा हो गया। झुलसे दोनों मजदूरों को बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed