{"_id":"6998c338db06a96f500c6a82","slug":"five-people-including-ashu-yadav-and-rishabh-thakur-have-been-booked-for-extortion-from-a-spa-centre-bareilly-news-c-4-vns1074-830318-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: स्पा सेंटर से वसूली के आरोप में आशू यादव और रिषभ ठाकुर समेत पांच पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: स्पा सेंटर से वसूली के आरोप में आशू यादव और रिषभ ठाकुर समेत पांच पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंटर की रिसेप्शनिस्ट ने दर्ज कराया मामला, सोशल मीडिया से वीडियो हटाने के लिए मांगे थे 40 हजार रुपये
बरेली। बारादरी इलाके में स्पा सेंटर का वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोपियों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। स्पा सेंटर की रिसेप्शनिस्ट ने बारादरी थाने में आशू यादव और रिषभ ठाकुर समेत तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रायबरेली निवासी मुस्कान ने थाना प्रभारी धनंजय पांडेय को बताया कि वह पीलीभीत हाईवे पर कासा गोल्डन स्पा में रिसेप्शनिस्ट हैं। 17 फरवरी को दो-तीन लड़के सेंटर पर आए। इन लोगों ने स्पा सेंटर की सुविधाओं के बारे में पूछा था। 18 फरवरी को बारादरी पुलिस भी स्पा सेंटर पर आई, लेकिन कुछ गलत नहीं मिला।
इसके बाद एक मोबाइल नंबर से कॉल करके आशू यादव और रिषभ ठाकुर ने खुद को एक संगठन का नेता बताते हुए कहा कि तुम गलत काम करती हो। तुम्हारा वीडियो बन गया है, जिसे हम फेसबुक पर डालेंगे। अगर 40 हजार रुपये दे दिए तो फेसबुक पर वीडियो नहीं डालेंगे। अगर रुपये दोगी तो स्पा सेंटर बंद नहीं कराएंगे और पुलिस भी यहां नहीं आएगी। इसके बाद कई बार इन लोगों ने उन्हें कॉल कर धमकाया और रुपये मांगे। इससे घबराकर मुस्कान ने सेंटर बंद कर दिया।
विज्ञापन
जिला बदर रिषभ ठाकुर की तलाश शुरू
रिषभ ठाकुर ने पिछले दिनों प्रेमनगर के एक रेस्टोरेंट में घुसकर तोड़फोड़ की थी। इस मामले में रिषभ को जेल भेजा गया था। रिषभ ने खुद को एक संगठन का पदाधिकारी बताया तो संगठन ने उससे पल्ला झाड़ लिया था। जेल से छूटने के बाद रिषभ दोबारा सक्रिय हो गया। इसके बाद प्रशासन के निर्देश पर पुलिस ने रिषभ ठाकुर को जिला बदर कर दिया था। अब स्पा सेंटर से चालीस हजार रुपये मांगने पर रिषभ दोबारा घिर गया है। जिला बदर के बाद यदि रिषभ की लोकेशन शहर में मिली तो उस पर कार्रवाई का सिलसिला आगे बढ़ सकता है। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। रिषभ को सुभाषनगर थाने से कुछ समय पहले ही जिला बदर किया गया है। उसकी भूमिका का पता कर उसकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।
स्पा सेंटर का पूर्व मैनेजर है आशू, पुलिसकर्मी के साथ वीडियो वायरल
स्पा सेंटर में पुलिस के छापे के बाद लगातार ऑडियो-वीडियो वायरल हो रहे हैं। अब इसी स्पा के बाहरी हिस्से में एक पुलिसकर्मी के गले में हाथ डालकर बैठे आशू यादव का वीडियो वायरल हो रहा है। संगठन के जिलाध्यक्ष हिमांशु पटेल ने बताया कि आशू यादव को पहले ही निष्कासित किया जा चुका है। आशू यादव पूर्व में इसी स्पा सेंटर का मैनेजर था। इसीलिए स्टिंग के बाद संचालकों ने पहले उसी से संपर्क किया। उसने और रिषभ ठाकुर ने मौका भुनाने की कोशिश की और रुपये मांगने लगे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से अश्लील कृत्य कराने वाले स्पा सेंटरों और वसूली करने वाले बिचौलियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ब्यूरो