फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Five miscreants arrested in encounter who killed a farmer in Bareilly

Bareilly News: किसान की हत्या करने वाले पांच बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से दो घायल

Fri, 05 Jan 2024 06:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 05 Jan 2024 06:37 PM IST
सार

नवाबगंज में पुलिस ने बृहस्तपिवार रात मुठभेड़ के दौरान पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ है। पकड़े गए इन बदमाशों ने 19 दिसंबर की रात गौटिया हरदुआ गांव में गोली मारकर किसान की हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन
Five miscreants arrested in encounter who killed a farmer in Bareilly
मुठभेड़ में पकड़े गए पांच बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के नवाबगंज इलाके में बृहस्पतिवार रात गश्त कर रही पुलिस टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनसे तीन तमंचे और छह कारतूस बरामद हुए हैं। घायल बदमाशों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य बदमाशों को जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात कोतवाल श्रवण कुमार पुलिस टीम के साथ बिथरी रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी बीच सामने से एक गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी रोकने का इशारा किया। गाड़ी रुकते ही उसमें सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। पैरों में गोली लगने दो बदमाश घायल हो गए। मुठभेड़ में सिपाही अनुज समोनिया के हाथ में गोली लगी, जिससे वह भी घायल हो गए। 
विज्ञापन


Bareilly News: नवाबगंज में किसान की हत्या, आधी रात चोरी करने आए बदमाशों ने मारी गोली
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घेराबंदी कर पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाशों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। घायल सिपाही अनुज सिमोनिया को सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस की जांच में पता चला है कि पकड़े गए बदमाश पशु चोर हैं। इन बदमाशों ने 19 दिसंबर की रात गांव हरदुआ गौटियां में किसान वीरेंद्र पाल की हत्या कर दी थी। पूछताछ में बदमाशों ने हत्या की बात कबूली है। 

आरोपी कमरूदीन ने बताया कि वह किसान की हत्या नहीं करना चाहता था, लेकिन उस रात किसान लाठी लेकर उनके सामने आ गया। किसान को डराने के लिए उसने फायर किया। जब वह नहीं हटा तो गोली सामने की ओर चला दी। सीने में गोली लगने से किसान की मौत हो गई थी। वारदात के बाद सभी बदमाश वहां से फरार हो गए थे। 

ये बदमाश पकड़े गए 
  1. मोहम्मद उमर उर्फ नेता निवासी अमरौली गांव थाना दातागंज, बदायूं
  2. कमरूदीन उर्फ नन्हे निवासी गांव दियूनी थाना दातागंज, बदायूं
  3. सूरजपाल निवासी धर्मपुर थाना हाफिजगंज, बरेली
  4. अफसर अली निवासी गोपालपुर थाना हाफिजगंज, बरेली 
  5. प्रेमपाल निवासी झिझनी मजरा मिलक थाना भमौरा, बरेली 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed