फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Five MBBS students drown in the Ganga River while taking a bath on Mahashivaratri in Budaun

Budaun News: महाशिवरात्रि पर गंगा नहाने गए MBBS के पांच छात्र बहे, दो को गोताखोरों ने बचाया; तीन की तलाश जारी

Sat, 18 Feb 2023 04:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 Feb 2023 04:59 PM IST
सार

महाशिवरात्रि पर कछला गंगा घाट पर शनिवार दोपहर को बड़ा हादसा हो गया। एमबीबीएस के पांच छात्र स्नान के दौरान गंगा में बह गए। इनमें से दो को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। जबकि तीन लापता हैं। 

विज्ञापन
Five MBBS students drown in the Ganga River while taking a bath on Mahashivaratri in Budaun
नवीन सेंगर, जय मौर्य और पवन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में महाशिवरात्रि के अवसर पर शनिवार को गंगा स्नान करने के दौरान एमबीबीएस के पांच छात्र बह गए। इनमें से दो छात्रों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया, जबकि तीन का पता नहीं चल सका है। तीनों की तलाश में गोताखोर लगाए गए हैं। अमरोहा से एसडीआरएफ की टीम भी बुलाई गई है। हादसे की जानकारी छात्रों के परिवार वालों को दे दी गई है।

विज्ञापन


हादसे की सूचना पर डीएम मनोज कुमार, एसएसपी डॉ. ओपी सिंह तमाम पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कछला गंगा घाट पर पहुंच गए। उनके निर्देश पर तत्काल प्रभाव से गोताखोरों की टीम लगा दी गई। डीएम ने बताया गया कि यह हादसा दोपहर करीब करीब एक बजे हुआ। राजस्थान के भरतपुर निवासी 23 वर्षीय अंकुश, गोरखपुर निवासी 22 वर्षीय प्रमोद यादव, हाथरस निवासी 22 वर्षीय नवीन सेंगर, बलिया निवासी 24 वर्षीय पवन यादव और जौनपुर निवासी 26 वर्षीय जय मौर्य राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं में एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र हैं। 

विज्ञापन

Five MBBS students drown in the Ganga River while taking a bath on Mahashivaratri in Budaun
घटनास्थल पर पहुंचे डीएम और एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

एकांत जगह पर कर रहे थे स्नान 

पांचों छात्र तीन बाइकों पर सवार होकर गंगा स्नान करने कछला घाट पर पहुंचे थे। पांचों छात्र कासगंज की ओर एकांत स्थान पर स्नान कर रहे थे। वहां गहराई भी ज्यादा है। स्नान करने के दौरान अचानक पांचों छात्र डूब गए। उन्हें देखकर गोताखोर रिजवान और मोंटी गंगा में कूद पड़े। उन्होंने बमुश्किल अंकुश और प्रमोद यादव को बचा लिया, लेकिन तब तक तीनों छात्र गंगा की धारा में बह गए। प्रमोद यादव को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है, जबकि अंकुश बिल्कुल ठीक है। 

एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज के 2019 बैच के एमबीबीएस के छात्र हैं। गंगा में बहे छात्रों की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। गोताखोरों से गंगा में जाल डालकर खोजबीन कराई जा रही है। एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव अपनी निगरानी में तलाश करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed