फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Five Maha Kumbh special trains passed before Magh Purnima, all full

Bareilly News: माघ पूर्णिमा से पहले गुजरीं पांच महाकुंभ विशेष ट्रेनें, सभी फुल

Wed, 12 Feb 2025 02:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 12 Feb 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Five Maha Kumbh special trains passed before Magh Purnima, all full
बरेली। माघ पूर्णिमा से एक दिन पहले मंगलवार को प्रयागराज, हरिद्वार और वाराणसी जाने वाली ट्रेनों पर दबाव काफी बढ़ गया। मंगलवार को बरेली होते हुए पांच महाकुंभ ट्रेनें गुजरीं। बरेली आने से पहले ही ट्रेनें फुल थीं। यहां जंक्शन पर ट्रेनों में चढ़ने को लेकर यात्रियों के बीच मारामारी रही। माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है। माघ पूर्णिमा से पहले ही सभी ट्रेनें फुल हो चुकी हैं। महाकुंभ विशेष ट्रेनों में भी कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा।
विज्ञापन

मंगलवार को नियमित के अलावा 04528 अंब अंडौरा-फाफामऊ महाकुंभ विशेष ट्रेन, 04316 देहरादून-फाफामऊ महाकुंभ विशेष ट्रेन, 04526 बठिंडा -फाफामऊ महाकुंभ विशेष ट्रेन, 04408 दिल्ली-फाफामऊ महाकुंभ विशेष ट्रेन, 04024 दिल्ली-फाफामऊ महाकुंभ विशेष ट्रेन को भी चलाया गया। चार दिन पहले ही इन ट्रेनों में टिकट बुकिंग शुरू हुई थी और सोमवार को ही वेटिंग 70-90 तक पहुंच गई। महाकुंभ विशेष ट्रेनें आरक्षित हैं। कुछ ट्रेनों में सामान्य कोच भी लगाए गए हैं। नियमित ट्रेनों में माघ पूर्णिमा के मद्देनजर दो-दो अतिरिक्त सामान्य कोच लगाए गए हैं। इसके बाद भी यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा। श्रद्धालुओं के दबाव के कारण मंगलवार को बरेली से प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों के एसी कोचों में भी स्लीपर और सामान्य जैसे हालात रहे। आरक्षित कोचों में अनारक्षित यात्रियों के कब्जे की शिकायतें भी आती रहीं। कुछ एसी कोचों से जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी ने अनाधिकृत यात्रियाें को उतरवाया भी। इस माह बरेली होते हुए 26 महाकुंभ ट्रेनें गुजरेंगी। किसी भी ट्रेन में महाशिवरात्रि तक कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा।
विज्ञापन



----------
बरेली- प्रयागराज और नौचंदी एक्सप्रेस में टिकट बुकिंग बंद
महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं की वजह से 14242 नौचंदी एक्सप्रेस और 14308 बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस में 14 से 17 फरवरी तक टिकट बुकिंग बंद हो गई है। इससे पहले की तारीखों में यह दोनों ट्रेनें नो रूम हैं। बरेली से प्रयागराज महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की यह दोनों ट्रेनें पहली पसंद बनी हुई हैं। माघ पूर्णिमा से पहले सोमवार तक इन दोनों ट्रेनों में लंबी वेटिंग होने के बाद भी रोजाना 1200-1500 टिकट बुक हो रहे थे। अब नो रूम होने के बाद दोनों ट्रेनों में टिकट बुकिंग ही बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



----------
रेलवे का चेकिंग अभियान, 29 ट्रेनों में 313 यात्री बेटिकट पकड़े
बरेली। ट्रेनों के आरक्षित कोच में अनारक्षित यात्रियों के कब्जे की शिकायतों के बीच मंगलवार को रेलवे ने दिल्ली से लखनऊ और बरेली से देहरादून के बीच चलने वाली 29 ट्रेनों में चेकिंग की। इस दौरान 313 यात्रियों को बेटिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया। इन यात्रियों से रेलवे ने 1.51 लाख रुपये से ज्यादा जुर्माना वसूल किया है। चेकिंग अभियान में मंगलवार को 23 टीमों को लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed