फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   five lac fine on constructor

पांच लाख का जुर्माना

Wed, 17 Nov 2021 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
five lac fine on constructor
बरेली। शहर में स्मार्ट सिटी के तहत हो रहे काम में लापरवाही बरतने और सुरक्षा से खिलवाड़ करने पर दो ठेकेदारों पर पांच-पांच लाख का जुर्माना लगाया गया है। मंगलवार को स्मार्ट सिटी के वरिष्ठ महाप्रबंधक भूपेश कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान न तो सुरक्षा के इंतजाम मिले और काम भी बेहद धीमी गति से होता मिला। बैरिकेडिंग के नाम पर सिर्फ पर्दे लगे मिलने पर उन्होंने कार्रवाई की।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के तहत शहर में नाला निर्माण और डक्ट बनाने का काम चल रहा है। पिछले पंद्रह दिनों गड्ढों की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है और कुछ दिन पहले एक कार भी पलट गई थी। नगर निगम ने इन हादसों के बाद ठेकेदार पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना तो लगा दिया मगर बैरिकेडिंग की व्यवस्था नहीं कराई। ठेकेदार ने बैरिकेडिंग के नाम पर सिर्फ हरे पर्दे लगा दिए। इस खबर को अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद मंगलवार को वरिष्ठ महाप्रबंधक भूपेश कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा के इंतजाम बेहतर नहीं मिले। इस पर उन्हाेंने ठेकेदार को फटकार लगाई। निर्माण कार्य भी धीमी गति से चलते मिला। वरिष्ठ महाप्रबंधक ने कहा कि इस तरह लापरवाही से काम चलता रहा तो कब तक पूरा होगा। तय समय में तो कभी पूरा नहीं हो पाएगा। उन्हाेंने दोनों ठेकेदारों पर पांच-पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

‘ निरीक्षण में काम धीमी गति से होते मिला। सुरक्षा के इंतजाम भी बेहतर नहीं मिले। इस पर दोनों ठेकेदारों पर पांच-पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। ठेकेदारों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के साथ ही तेज गति से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही मिलने पर फिर कार्रवाई की जाएगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- भूपेश कुमार सिंह, वरिष्ठ महाप्रबंधक, स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed