{"_id":"6a6d10e762948c10c906f2c8","slug":"five-hour-power-outage-during-transformer-capacity-upgrade-25000-consumers-inconvenienced-bareilly-news-c-4-bly1015-936773-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि के दौरान पांच घंटे कटौती, 25 हजार उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि के दौरान पांच घंटे कटौती, 25 हजार उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन
बरेली। विद्युत उपकेंद्र किला पर शुक्रवार को पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता पांच एमवीए से बढ़ाकर 10 एमवीए की गई। इस दौरान सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। पांच घंटे तक करीब 25 हजार उपभोक्ता परेशान रहे।
अतिरिक्त बिजनेस प्लान 2026-27 के तहत यहां कराए गए काम के चलते सातों फीडरों से जुड़े इंग्लिशगंज, दूल्हे मियां की मजार, गोल चक्कर, टक्कर की पुलिया, रेती, जसौली, हुसैन बाग, बाकरगंज, किला थाना, जकाती, कन्हैया टोला, फूटा दरवाजा, कटघर, शास्त्रीनगर, बांके की छावनी, असरफ की छावनी, जामा मस्जिद, छोटी बमनपुरी, चिड़ीमार कुआं, किला, बानखाना, बड़ी बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही।
लगातार पांच घंटे तक बिजली न आने से लोगों के घरों में इनवर्टर भी जवाब दे गए। हालांकि, पहले से सूचना होने के चलते कई लोगों ने वैकल्पिक व्यवस्था कर ली थी।अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि होने के बाद आपूर्ति सुधारने में मदद मिलेगी।