फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Five billion outstanding on board mills

पांच अरब बकाया है मंडल की मिलों पर

Tue, 31 May 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Tue, 31 May 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
चीनी मिलों ने किसानों के गन्ना भुगतान की राशि अदा नहीं की तो प्रदेश सरकार ने इन मिलों की ओर से बेची गई बिजली का भुगतान अपने कब्जे में लेकर किसानों के बकाया राशि अदा करना शुरू कर दिया है। बहेड़ी की चीनी मिल के 21 करोड़ रुपये बिजली विभाग से लेकर किसानों को बांट दिए हैं। इस मिल पर शिकंजा पहले इसलिए कसा गया है कि कयोंकि इस मिल पर किसानों की सर्वाधिक रकम फंसी है।  इस मिल पर अब भी किसानों के 97.83 करोड़ रुपये बकाया हैं।
गन्ना विभाग के आंकड़ों के अनुसार मंडल की चीनी मिलों ने इस सत्र में 614 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की थी। जिसका उन्हें 17 अरब 30 करोड़ रुपये का भुगतान करना था लेकिन 12 अरब 28 करोड़ रुपये का ही भुगतान हुआ है। भुगतान की यह राशि 71 फीसदी रही है। शेष भुगतान के लिए शासन की ओर से सख्त निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

गन्ना आयुक्त विपन कुमार द्विवेदी के निर्देश पर  प्रशासन ने सभी मिलों के आंकड़े तैयार करा लिए हैं। बिसौली मिल पर 29 करोड़ रुपये बाकी है, जबकि बिजली विभाग से 21.59 करोड़ रुपये मिलेंगे। शेष रकम चीनी बेचकर किसानों को अदा करने के निर्देश दिए हैं। इसी तरह निगोही मिल बकाए के 34 करोड़ में से 27.51 करोड़ किसानों को देगा। फरीदपुर मिल को मिलने वाली बिजली की राशि से किसानों का पूरा भुगतान हो जाएगा। मीरगंज मिल पर 15 करोड़ बकाया है, इसमें से बिजली बेचकर 2.85 करोड़ का भुगतान हो सकेगा। बरखेड़ा मिल 50.17 करोड़ में से बिजली बेचकर 5.86 करोड़ ही किसानों को अदा कर  सकेगा। मकसूदापुर मिल 43.40 करोड़ में से 5.89 करोड़ ही अदा कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘मंडल के सभी डीएम को निर्देश दिए हैं कि वह किसानों के बकाए का तत्काल भुगतान कराएं। जहां पर मिल मालिकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जरूरत हो, वहां पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। जून माह तक किसानों का पूरा भुगतान होना चाहिए।’  प्रमांशु कुमार, कमिश्नर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed