{"_id":"67575cb3b3bc716ba0091b64","slug":"first-she-reported-the-rape-now-she-is-doing-it-under-fake-name-bareilly-news-c-4-lko1064-538003-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पहले दुष्कर्म की रिपोर्ट कराई, अब फर्जी नाम से कर रही मिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पहले दुष्कर्म की रिपोर्ट कराई, अब फर्जी नाम से कर रही मिलाई
विज्ञापन
बरेली। दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला अब फर्जी पर्ची के जरिये जेल में बंद आरोपी से मुलाकात कर रही है। उस पर तीस लाख रुपये देने व ब्यूटी पार्लर खुलवाने का दबाव बना रही है। आरोपी के पिता ने एसएसपी से महिला की शिकायत की है।
कस्बा विशारतगंज निवासी शख्स ने बताया कि उनके पुत्र के खिलाफ शहर निवासी महिला ने दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका बेटा जेल में बंद है, उसकी जमानत के लिए हाईकोर्ट में अर्जी दी है। मुकदमे की वादी महिला दूसरे बंदियों के नाम से फर्जी पर्ची लगाकर जेल के अंदर जाती है और उनके बेटे को मुलाकात के लिए बुलवा लेती है। यह मुलाकात जेल के सीसीटीवी में कैद हो गई है। छह दिसंबर को महिला ने एक युवक के नाम की पर्ची लगाकर उनके बेटे को बुलाया और धमकी दी कि अगर तुमने तीस लाख रुपये नहीं दिए और ब्यूटी पार्लर नहीं खुलवाया तो जमानत नहीं होने दूंगी। आरोपी के पिता ने जेल अधीक्षक से भी शिकायत की है। पिता ने बताया कि उनके बेटे के साथ अनहोनी होती है तो जेल प्रशासन जिम्मेदार होगा।
-- -- -
जेल प्रशासन पर लगते रहे हैं आरोप
कुछ दिन पहले डीएम को ज्ञापन देकर कुछ लोगों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए थे। पिछले महीने जेल प्रशासन पर आरोप लगाया गया कि जेल में मशक्कत के नाम पर बंदियों से अवैध वसूली होती है। गरीबों को भंडारे का और अमीर बंदियों को कैंटीन का जायकेदार खाना दिया जाता है। डीएम ने जांच के आदेश दिए थे, हालांकि वरिष्ठ जेल अधीक्षक विपिन मिश्रा ने आरोप खारिज कर दिए। ब्यूरो