फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Firing was done on the teacher leader who came to attend the funeral.

Bareilly News: अंत्येष्टि में शामिल होने आए शिक्षक नेता पर कर दी फायरिंग

Mon, 12 Jan 2026 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Firing was done on the teacher leader who came to attend the funeral.
नवाबगंज। श्मशान भूमि पर नगर पालिका के सभासद राम प्रकाश के पिता मेवाराम गंगवार की अंत्येष्टि में शामिल होने पहुंचे माध्यमिक वित्त विहीन महासभा के जिलाध्यक्ष पर तमंचा से फायरिंग कर दी गई। चालक के विरोध पर आरोपियों ने उसे मारपीट कर गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना शिक्षक नेता ने डायल 112 पुलिस और थाना नवाबगंज में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी तुलाराम गंगवार एसएसटी इंटर कॉलेज के प्रबंध निदेशक और माध्यमिक वित्त विहीन महासभा के जिलाध्यक्ष हैं। रविवार की शाम चार बजे वह नगर पालिका परिषद के मोहल्ला गंगवार काॅलोनी के सभासद के पिता की अंत्येष्टि में शामिल होने श्मशान भूमि पर अपनी गाड़ी से निकले। वह जैसे ही कस्बे के पनघैली नदी के पुल पर पहुंचे। उसी बीच एक सफेद रंग की गाड़ी ने ओवरटेक किया। वह जैसे ही श्मशान भूमि के गेट पर पहुंचे। उसी बीच कार सवारों ने उनकी कार पर फायरिंंग कर दी, जिसमें वह बाल बाल बच गए। गाड़ी को तोड़फोड़ कर बरखन की ओर भाग गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

तीन दिन पहले ही जमानत पर रिहा हुए आरोपी
शिक्षक नेता तुलाराम गंगवार पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों ने पांच दिन पहले रिछोला गांव के सोमपाल के साथ मारपीट कर उनकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस मामले में तीन दिन पहले ही दबंग जमानत पर रिहा हुए। पुलिस से मिली जानकारी से पता चला है कि आरोपियों पर संगीन धाराओं में कई थानों में छह से अधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्योलड़िया पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

क्योलड़िया क्षेत्र के ठिरिया गांव के एक वाहन को बचाने के चक्कर में आरोपियों की गाड़ी खाई में फंस गई। सूचना पर पहुंचे क्योलड़िया इंस्पेक्टर ने दो आरोपियों को गाड़ी समेत दबोच लिया, जबकि एक साथी मौका मिलते ही भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed