{"_id":"5f5d1b798ebc3e56672d149e","slug":"firing-two-children-injured-bareilly-news-bly4196129170","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली- अवैध कब्जे की शिकायत पर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली- अवैध कब्जे की शिकायत पर फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली/हाफिजगंज। ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे की शिकायत करने पर की गई मारपीट के मामले में समझौता न करने पर दबंगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। आरोप है कि मारपीट कर फायरिंग की गई, इसमें दो बच्चे छर्रे लगने से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन का आरोप है कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है, जबकि पुलिस मामले की जानकारी से ही इनकार कर रही है।
हाफिजगंज के गांव नौआनगला निवासी रामपाल ने बताया कि गांव के रहने वाले चार दबंग भाइयों ने ग्राम पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। उन्होंने इसकी शिकायत अधिकारियों से की थी। इससे बौखलाकर दबंगों ने 27 अगस्त को मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। इसकी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अब कराई गई। इसके बाद से ही आरोपी दबंग समझौते का दबाव बना रहे हैं। समझौता न करने पर शुक्रवार देर रात दबंग रामपाल के घर पहुंचे और गालीगलौज कर मारपीट शुरू कर दी। विरोध किया तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। छर्रे लगने से उनके बेटे 13 वर्षीय नीलेश और छह वर्षीय हरीश घायल हो गए। देर रात दोनों बेटों को उन्होंने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रामपाल ने बताया कि उन्होंने दबंगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है, लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई है।
- मारपीट हुई थी, उसकी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मेडिकल रिपोर्ट में जो भी सामने आएगा उसके आधार पर धाराएं बढ़ा दी जाएगी। - महेंद्र सिंह, एसओ हाफिजगंज