{"_id":"621cf5cc3fadce2dfc5bbc36","slug":"firing-on-police-personnel-returning-from-election-duty-in-shahjahanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: चुनाव ड्यूटी से लौट रहे सिपाही पर की फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: चुनाव ड्यूटी से लौट रहे सिपाही पर की फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार
Mon, 28 Feb 2022 09:48 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 28 Feb 2022 09:48 PM IST
सार
आरोपी ने तमंचे से सिपाही पर फायर किया। गोली कार में धंस गई। सूचना पर मौके पर आई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
FIRING
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर में चुनाव ड्यूटी से वापस लौट रहे एक सिपाही के साथ झड़प होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने सिपाही पर फायरिंग भी की। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर निवासी सिपाही अक्षय चौधरी मुरादाबाद पुलिस लाइन में तैनात हैं। वह चुनाव ड्यूटी में अपने चाचा के बेटे के साथ बाराबंकी गए थे। मतदान खत्म होने के बाद रविवार रात दोनों कार से वापस लौट रहे थे। लखीमपुर खीरी के उचौलिया के पास होटल पर चाय पीने के लिए दोनों कुछ देर के लिए ठहरे।
विज्ञापन
आरोप है कि इस बीच उचौलिया निवासी जग्गा अपनी कार से वहां आया। वर्दी में सिपाही को देखकर उसने तंज कसा तो दोनों के बीच विवाद होने लगा। जग्गा ने अपनी कार से सिपाही की कार को टक्कर मार दी। इसके बाद वह तमंचा लहराते हुए लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोजा की ओर बढ़ा।
विज्ञापन
सिपाही अक्षय ने अपनी कार से उसका पीछा किया। रास्ते में दोनों की कार आपस में टकरा गईं। जग्गा ने तमंचे से सिपाही पर फायर किया। गोली कार में धंस गई। अक्षय की सूचना पर पहुंची रोजा थाने की पुलिस ने जांच की और एफआईआर दर्ज कर ली। सीओ सदर अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को सोमवार शाम रोजा क्षेत्र में गुर्री गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।