{"_id":"628021760690cc58196ac685","slug":"firing-on-house-then-burnt-bareilly-news-bly4848799153","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौधरी तालाब में बवाल, घर में घुसकर फायरिंग और आगजनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौधरी तालाब में बवाल, घर में घुसकर फायरिंग और आगजनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जिम में हुई कहासुनी के बाद दो दर्जन से अधिक हमलावरों ने देर रात बानखाना के पास मोहल्ला चौधरी तालाब निवासी मेहजान के घर पर हमला कर दिया। पथराव और फायरिंग कर उनके पिता असलम और भाई कैफ व अरशद को तलवार से हमला करके घायल कर दिया। फिर पेट्रोल डालकर उनके कमरे में आग लगा दी।
किला के मोहल्ला चौधरी तालाब निवासी असलम के बेटे कैफ और मेहजान गुलाबराय के पास शरद के यहां जिम जाते हैं। शनिवार शाम जिम में गुलाबनगर निवासी युवक ने मेहजान से गालीगलौज किया तो उनमें विवाद हो गया। बात बढ़ते देखकर मेहजान घर चला गया। इसके बाद रात करीब साढ़े 11 बजे दूसरे पक्ष के करीब दो दर्जन लोग लाठी-डंडे, तमंचे और तलवारों से लैस होकर मेहजान के घर पहुंचे और पथराव शुरू कर दिया। उनके घर में घुसकर परिवार वालों पर हमला कर दिया। मेहजान ने बताया कि आरोपियों ने तमंचे की बट मारकर उनका सिर फोड़ दिया। उनके पिता असलम, भाई कैफ व अरशद को तलवार मारकर घायल कर दिया। उन सभी को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मेहजान का आरोप है कि हमले के दौरान आरोपियों ने उनके घर में रखे कुछ जेवरात और नकदी लूट ली। इसके बाद आरोपियों ने पेट्रोल डालकर उनके बाहर वाले कमरे में आग लगा दी। इससे वहां रखा तमाम सामान जलकर राख हो गया।
घंटे भर में पाया आग पर काबू
घटना की सूचना पर किला और प्रेमनगर पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग निकले। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। सीओ द्वितीय आशीष प्रताप सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए। वहां पर पुलिस भी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।
- आशीष प्रताप सिंह, सीओ द्वितीय