फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   firing on boy

युवक को गोली मारकर भाजयुमो का पूर्व जिला उपाध्यक्ष फरार

Tue, 23 Aug 2022 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
firing on boy
शाही। भारतीय जनता युवा मोर्चा का पूर्व जिला उपाध्यक्ष वीरपाल मौर्य सोमवार रात कस्बे से पैदल गुजर रहे एक युवक को गोली मारकर भाग निकला। पुलिस ने वीरपाल और मोटरसाइकिल पर उसके साथ सवार सोनू देवल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। देर रात तक दोनों आरोपियों में से किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

गांव सेवा ज्वालापुर में रहने वाले दुर्गेश सोमवार को अपने चाचा नंदराम के साथ बरेली के एक अस्पताल में भर्ती अपने परिवार के एक सदस्य को देखने आए थे। देर शाम दोनों बरेली से लौटकर शाही पहुंचे। शाही बस स्टैंड पर गांव जाने के लिए कोई साधन न मिलने पर दोनों पैदल चल दिए। एफआईआर के मुताबिक दुर्गेश और नंदराम कस्बे के अंदर से होते हुए रमपुरा चौराहे की तरफ बढ़ रहे थे, इसी दौरान सिद्ध बाबा मंदिर के तालाब के पास सामने से बाइक पर दो लोग आए। बाइक चला रहे शख्स ने उनके पास आकर ब्रेक लगाए और तमंचे से नंदराम और दुर्गेश पर गोली चला दी।
विज्ञापन

गोली पैर में लगने की वजह से दुर्गेश सड़क पर ही गिर पड़ा। नंदराम जान बचाने के लिए भागकर झाड़ियों में छिप गया। बाइक पर सवार दोनों लोग गोली मारकर भाग निकले। इसके बाद नंदराम ने घटना की सूचना यूपी 112 को दी तो थानाध्यक्ष रोहित शर्मा मौके पर पहुंचे। दुर्गेश ने बताया कि हमलावर ने गोली चलाने से पहलेे बाइक रोकी तो उन्होंने देेनों को पहचान लिया। गोली चलाने वाला कस्बे के मोहल्ला सुभाषनगर का भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष वीरपाल मौर्य था। उसके पीछे सोनू देवल बैठा था, जिसने उनके पास आकर वीरपाल को गोली मारने के लिए उकसाया। शाही पुलिस ने दुर्गेश का मेडिकल कराकर आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed