{"_id":"62081c5b0bd05260352d5ed7","slug":"firing-and-looting-after-entering-the-sanitary-shop-bareilly-news-bly475310088","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेनेटरी की दुकान में घुसकर फायरिंग और लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेनेटरी की दुकान में घुसकर फायरिंग और लूटपाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मठ लक्ष्मीपुर में सेनेटरी व्यापारी अवध कॉलोनी निवासी महेश कुमार की दुकान में घुसकर बेकरी वाले रेहान घोसी, रिजवान, ताहिर ने 10-12 अन्य लोगों के साथ हमला कर दिया। फायरिंग कर दुकान के गल्ले में रखे ढाई लाख रुपये लूट लिए और मारपीट की। इस मामले में थाना इज्जतनगर में जानलेवा हमला, बलवा और डकैती की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सेनेटरी कारोबारी महेश कुमार ने बताया कि आरोपियों की स्कूटी में किसी कार से टक्कर लग गई थी। वह कार उनकी दुकान के सामने खड़ी थी। आरोपियों को लगा कि कार उनकी है। इसे लेकर शुक्रवार रात करीब आठ बजे तीन लड़के उनकी दुकान पर आए और कुछ देर रुककर चले गए। इसके कुछ देर बाद रेहान घोसी, रिजवान और ताहिर 10-12 अन्य लोगों को लेकर उनकी दुकान पहुंचे। उस समय वह दुकान में बैठे दो अन्य लोगों से बात कर रहे थे।
आरोपियों ने बिना कोई बात किए हमला कर दिया। तमंचे से फायरिंग भी की। उनके गल्ले में रखे ढाई लाख रुपये लूट लिए। हंगामा होते देख भीड़ जुटने लगी तो आरोपी वहां से भाग निकले। इस दौरान उनकी दो बाइक मौके पर ही छूट गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बाइक कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।