फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fire station will be built in Parsakheda, saplings will be planted

Bareilly News: परसाखेड़ा में बनेगा फायर स्टेशन, होगा पौधरोपण

Sat, 01 Mar 2025 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Fire station will be built in Parsakheda, saplings will be planted
बरेली। परसाखेड़ा में उद्योगों में आग की घटनाओं को रोकने के लिए अब परसाखेड़ा औद्योगिक आस्थान में फायर स्टेशन बनाने का प्रस्ताव मुख्यालय को स्वीकृति के लिए भेजा गया है। साथ ही, 27 सौ वर्गमीटर पार्क की भूमि पर मियावाकी पद्धति से पौधरोपण होगा।
विज्ञापन

आयुक्त सभागार में शुक्रवार को मंडलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक में मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल को ये जानकारी यूपीसीडा अधिकारियों ने दी। बताया कि नगर निगम के नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत भूखंड संख्या आर-7, आर-8 की भूमि पर पौधरोपण की अनुमति मिल गई है। भूखंड संख्या बी-38 पर भी वृहद पौधरोपण होगा। भूखंड संख्या आर-9, आर-10 पर फायर स्टेशन बनाने का निर्णय हुआ है। इसके अलावा ट्रक ले बाई निर्माण पर बताया कि पूर्व में निर्धारित भूमि पर करीब तीन सौ से ज्यादा पेड़ कटेंगे। इसलिए दूसरी तरफ निर्माण के लिए सर्वे होगा।
विज्ञापन

उद्यमियों ने यूपीसीडा की ओर से मांगे जा रहे विकास शुल्क और पूर्व में नगर निगम को जमा कर चुके टैक्स का मामला रखा। कहा कि दोतरफा टैक्स देने में असमर्थ हैं। यूपीसीडा ने मुख्यालय की संस्तुति पर पूर्व में जारी नोटिस के सापेक्ष एक अप्रैल से विकास शुल्क जमा करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जर्जर मार्ग निर्माण के लिए जल्द भेजा जाएगा प्रस्ताव
लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने बताया कि फरीदपुर औद्योगिक क्षेत्र (निकट हरियाली बाजार) मार्ग तक संपर्क मार्ग का निर्माण होगा। 2.7 किमी लंबे मार्ग निर्माण में 8.96 करोड़ रुपये खर्च होंगे। संबंधित प्रस्ताव पर आगामी कार्रवाई के लिए मंडलायुक्त ने निर्देश दिए। क्षेत्र अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह ने संबंधित मुद्दा प्रमुखता से प्रकाशित करने पर अमर उजाला का आभार जताया। कहा कि इससे उद्यमियों को राहत मिलेगी।


हाईटेंशन लाइन के नीचे प्लॉट आवंटन की मांग निरस्त
भोजीपुरा औद्योगिक आस्थान में हाईटेंशन लाइन के नीचे खाली भूमि पर औद्योगिक गतिविधि के लिए सस्ते में प्लॉट उपलब्ध कराने का मामला बैठक में उठा। इस पर उद्यमी अजय शुक्ला ने आपत्ति जताई। उन्होंने लाइन शिफ्टिंग में भारी भरकम खर्च होने की जानकारी दी। चर्चा के बाद संबंधित मांग खारिज कर दी गई। बैठक में चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजेश गुप्ता, पवन अरोड़ा समेत अन्य उद्यमी मौजूद रहे। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed