{"_id":"680d3da9c05154bf770c205b","slug":"fire-in-tent-shop-nawabganj-news-c-181-1-sbly1012-102593-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: टेंट की दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: टेंट की दुकान में लगी आग
Sun, 27 Apr 2025 01:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 27 Apr 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
भड़सर। हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव कुंवरपुर बंजरिया में मुख्य मार्ग पर स्थित टेंट की दुकान में शनिवार को आग लग गई। दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग से 50 लाख रुपये का सामान जलने की बात कही जा रही है।
गांव निवासी आरिफ ने बताया कि शुक्रवार को देर शाम वह दुकान बंदकर घर चला गया था। शनिवार को सुबह एक व्यक्ति ने कॉल करके दुकान में आग लगने की जानकारी दी। इस पर वह तुरंत मौके पर पहुंचा। देखा तो आग विकराल रूप ले चुकी थी।
फायर ब्रिगेड को कॉल करने के बाद तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आरिफ ने बताया कि आग से दुकान में रखी 800 कुर्सी, 150 टेबल, मैट, लिहाफ, गद्दे, जेनरेटर सहित पंखे व अन्य सामान व नजदीक खड़ा पिकअप वाहन जल गया। सूचना पर हल्का लेखपाल पुरुषोत्तम सिंह व थाना अध्यक्ष पवन सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई।