{"_id":"5a25ab924f1c1bee688bfa77","slug":"fire-in-engine-of-roadways-bus-passenger-buses-by-moving-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस के इंजन में लगी आग, चलती बस से कूदे यात्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस के इंजन में लगी आग, चलती बस से कूदे यात्री
बरेली।
Updated Tue, 05 Dec 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
इसी बस में लगी अाआग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्किट हाउस चौराहा से पहले बदायूं से आ रही रोडवेज बस के इंजन में आग लग गई। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया और वे जान बचाने के लिए चलती बस से कूदकर भागने लगे। बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने अग्निशमन यंत्र का इस्तेमाल करना चाहा, लेकिन उसने काम नहीं किया। बस में आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस हादसे ने बड़ा बाईपास पर रोडवेज बस में आग लगने से 22 यात्रियों की मौत होने की घटना की याद दिला दी।
सोमवार दोपहर बदायूं डिपो की बस बरेली आ रही थी। बस में 21 यात्री सवार थे। सर्किट हाउस चौराहा से पहले बस के इंजन से धुआं उठने लगा। कंडक्टर राकेश मोहन सक्सेना ने बताया कि ड्राइवर बस रोक पाता उससे पहले ही यात्रियों में चीखपुकार मच गई और वे चलती बस से कूदने लगे। ड्राइवर ने बस सड़क किनारे रोकी तब तक अंदर काफी धुआं भर गया। मौके पर जमा लोगों की भीड़ में से ही किसी ने अग्निशमन विभाग को सूचना दे दी। कुछ देर बाद ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है।
अग्निशमन यंत्र ने नहीं किया काम
रोडवेज बस में अग्निशमन यंत्र मौजूद था। मौके पर पहुंचे जंक्शन चौकी इंचार्ज विक्रम सिंह के मुताबिक कंडक्टर ने आग बुझाने के लिए उसका प्रयोग भी करना चाहा लेकिन एक्सपायर हो जाने की वजह से उसने काम नहीं किया। इससे रोडवेज बसों में सुरक्षा इंतजाम की पोल भी खुल गई है।
विज्ञापन
बड़ा बाईपास पर गई थी 22 यात्रियों की जान
सर्किट हाउस पर मौजूद लोगों को बस में आग लगने के बाद चार जून की रात बड़ा बाईपास पर हुए भीषण हादसे की याद आ गई। बड़ा बाईपास पर ट्रक की टक्कर के बाद रोडवेज बस में आग लग गई थी। इसमें 22 यात्री जलकर मर गए थे जबकि 16 गंभीर रूप से झुलस गए थे।