फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fire department alert on Diwali employees leave cancelled in Bareilly

Bareilly News: दिवाली पर अग्निशमन विभाग अलर्ट, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द; लोगों से सावधानी बरतने की अपील

Fri, 17 Oct 2025 06:30 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 Oct 2025 06:30 AM IST
विज्ञापन
Fire department alert on Diwali employees leave cancelled in Bareilly
फायर ब्रिगेड की गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला

दिवाली का त्योहार करीब है। इसे लेकर जहां बाजारों में रौनक है तो बच्चों से लेकर बड़ों तक में उत्साह है। बरेली में अग्निशमन विभाग ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। आपात स्थिति में बचाव के लिए विशेष इंतजाम करने के साथ लोगों को जागरूक किया जा रहा है। 

विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा ने बताया कि शहर में छह स्थानों पर पटाखा बाजार लगाने की तैयारी है। जिले में करीब साठ स्थानों पर इसके लिए सिटी मजिस्ट्रेट के स्तर से लाइसेंस दिए जा रहे हैं। इतने स्थानों पर फायरब्रिगेड खड़ी नहीं कर सकते। हमारे पास 11 बड़ी गाड़ियां और सात छोटी गाड़ियां हैं। ऐसे में हम केवल 18 स्थानों पर ही गाड़ी खड़ी कर सकते हैं। इसलिए दुकानदारों को ही बालू भरी बाल्टी व अन्य संसाधन पूरे रखने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन


आतिशबाजी के लाइसेंस जारी होने से पहले अग्निशमन विभाग की टीम मानकों को देख रही है और फिर मानकों से संतुष्ट होने पर ही एनओसी दी जा रही है। सीएफओ ने बताया कि संकरी गलियों में अग्निशमन के लिए हमारे पास फायर टेंडर बाइक हैं। सभी गाड़ियां पानी भरकर तैयार कर ली गई हैं, स्टाफ की छुट्टी 28 अक्तूबर तक निरस्त कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएफओ ने ये दी सलाह
- बच्चों को अकेले पटाखे न छुड़ाने दें
- आतिशबाजी छोड़ते वक्त पर्याप्त दूरी बनाए रखें
- खुले दीपक ऐसी जगह न रखें जहां लकड़ी या अन्य ज्वलनशील सामान रखा हो
 - खुले पर्दे व अन्य सामान भी बाहरी हिस्से में न रखें
- आतिशबाजी करने वाले स्थान पर निकास खुला रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed