फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fire broke out in warehouse, junk burnt

Bareilly News: गोदाम में लगी आग, लाखों रुपये का कबाड़ जला

Wed, 05 Jun 2024 04:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in warehouse, junk burnt
अग्निशमन विभाग से इजाजत लिए बगैर चलाया जा रहा था कबाड़ का गोदाम
विज्ञापन

फरीदपुर। अंधरपुरा गांव के समीप बने कबाड़ के गोदाम में सोमवार की दोपहर आग लग गई। इससे लाखों रुपये का कबाड़ जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
लगभग पांच वर्षों से रुद्रपुर निवासी याकूब पुत्र छोटे अपनी फर्म अर्श ट्रेडर्स के नाम से अंधरपुरा निवासी सुरेश पुत्र रामपाल से किराए पर लेकर उसमें गोदाम बनाकर प्लास्टिक स्क्रैप एवं प्लास्टिक का अन्य कबाड़ लाकर खरीद एवं बिक्री का कार्य करते थे। सोमवार की दोपहर कबाड़ के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि गोदाम के आसपास पड़े प्लास्टिक के कबाड़ में आग फैल गई। गोदाम के अंदर भी लगे सोलर पैनल, बैटरी एवं अन्य कबाड़ के सामान को भी आग ने अपने चपेट में ले लिया। कबाड़ स्वामी की सूचना पर फरीदपुर से फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझाने मौके पर पहुंच गई, मगर आग पर काबू न पाते देख बरेली से दूसरी फायर ब्रिगेड की गाड़ी को बुलाना पड़ा। इसके बाद टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन




पांच वर्षों से है संचालित, अधिकारियों की नहीं पड़ी नजररुद्रपुर निवासी याकूब फैक्ट्रियों से कबाड़ स्क्रैप लाकर गोदाम में एकत्रित करता था। वहां से ट्रैकों में भरकर कबाड़ को बाहर भेजता था। फैक्ट्री एरिया में किराए पर गोदाम लेकर इतनी बड़ी मात्रा में कबाड़ का काम पिछले पांच वर्षों से कर रहा था, लेकिन फायर ब्रिगेड की एनओसी तक नहीं ली गई। आश्चर्यवाली बात है कि इन पांच वर्षों में अधिकारियों पर इसकी नजर तक नहीं पड़ी। न ही कोई कार्रवाई की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed