फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fire broke out in the pipes and cables lying on the side of Nainital highway in Bareilly

Barilly News: नैनीताल हाईवे किनारे पड़े पाइप और केबिल में भड़की आग, आधे घंटे तक लगा रहा जाम

Wed, 02 Jul 2025 09:15 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 02 Jul 2025 09:15 AM IST
सार

बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में नैनीताल हाईवे किनारे मंगलवार रात उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब डीआरएम दफ्तर के पास बिजली लाइन में फाल्ट होने से आग भड़क गई। इससे हाईवे पर दोनों तरफ जाम लग गया। 

विज्ञापन
Fire broke out in the pipes and cables lying on the side of Nainital highway in Bareilly
नैनीताल हाईवे किनारे भड़की आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में नैनीताल हाईवे किनारे पड़े प्लास्टिक पाइप व केबिल में बिजली लाइन में हुए फाल्ट के बाद मंगलवार रात भीषण आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। रेलवे व पुलिस की सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने मुश्किल से आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


नैनीताल हाइवे के किनारे डीआरएम दफ्तर के पास अंडरपास बनाने का काम चल रहा है। इसमें इस्तेमाल करने को प्लास्टिक के बड़े पाइप और मोटी केबल ठेकेदार ने हाईवे किनारे डाल रखी है। मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे इन पाइप व केबल के ढेर पर ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन से निकली चिंगारी गिर गया। इसके बाद प्लास्टिक ने आग पकड़ ली। थोड़ी देर में आग ने विकराल रूप ले लिया।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल भी पहुंच गए। पुलिस ने हाईवे के दोनों ओर वाहनों का संचालन कुछ समय को रुकवा दिया। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर बुला ली गईं। बिजली सप्लाई बंद कराने के बाद करीब आधा घंटे में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed