फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fire broke out in Nandi Heights Apartment several vehicles burnt in Bareilly

Bareilly News: अपार्टमेंट में आग लगने से मचा हड़कंप, धुएं में फंसी कई लोगों की जान, बड़ा हादसा टला

Fri, 31 May 2024 10:29 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 31 May 2024 10:29 AM IST
सार

बरेली के नंदी हाइट्स अपार्टमेंट में बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। धुआं निकलता देख लोग फ्लैट से बाहर गए। अपार्टमेंट में धुआं भरने से लोगों की जान सांसत में आ गई थी। 

विज्ञापन
Fire broke out in Nandi Heights Apartment several vehicles burnt in Bareilly
नंदी हाइट्स अपार्टमेंट में लगी थी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में एक तरफ भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं, दूसरी तरफ आग लगने की घटनाएं बढ़ गई हैं। बरेली जंक्शन पर बृहस्पतिवार को दोपहर के वक्त एसी का आउटडोर यूनिट फटने से आग लग गई थी। रात में नंदी हाइट्स अपार्टमेंट में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना के 45 मिनट बाद फायर ब्रिगेड पहुंची, लेकिन उससे पहले अपार्टमेंट के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा होने बच गया।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक थाना प्रेमनगर के सूर्या बैंकेट हाल के निकट नंदी हाइट्स अपार्टमेंट में रात करीब 12 बजे शॉर्ट सर्किट की वजह से विद्युत पैनल में आग लग गई। धुआं निकलता देख लोग अपने-अपने फ्लैटों से बाहर गए। कुछ ही देर में पूरे अपार्टमेंट में धुआं भर गया। लोगों का दम घुटने लगा था। बिजली कटने से अंधेरा हो गया, जिससे सीढ़ियों से नीचे उतरना मुश्किल हो गया। बताया गया है कि पार्किंग में कार और दो पहिया वाहन भी आग की चपेट में आकर जल गए। 

विज्ञापन

आग लगने से पूरी बिल्डिंग में चीख-पुकार मच गई। सभी लोगों ने जैसे-तैसे उतरकर अपनी जान बचाई। बताया गया है कि धुएं के कारण कई लोग बेहोश भी होने लगे थे। लोगों ने बताया कि कॉल करने के बाद भी करीब 45 मिनट्स के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, उससे पहले ही लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed