{"_id":"67fc1789d40375c7ad0e1bd5","slug":"fire-broke-out-in-kutcha-houses-three-animals-burnt-alive-bareilly-news-c-4-bly1015-618358-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कच्चे घरों में लगी आग, तीन पशु जिंदा जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कच्चे घरों में लगी आग, तीन पशु जिंदा जले
विज्ञापन
बरेली। बीसलपुर रोड पर हरूनगला में तीन कच्चे घरों में आग भड़क गई। मौके पर पहुंची बारादरी पुलिस व दमकल टीम ने 12 पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। तीन गोवंशीय पशु जलकर मर गए। आग से काफी सामान जलकर नष्ट हो गया।
बारादरी के हरूनगला में कब्रिस्तान के पास नन्हेंलाल, शंकरलाल और श्रीपाल की तीन झोपड़ियों में पशु बांधे जा रहे थे। इनके घरों का काफी सामान व वाहन भी यहीं रखे जाते थे। रविवार को तीनों झोंपड़ी में दो दर्जन से ज्यादा पशु बंधे हुए थे। दोपहर तीन बजे अचानक झोंपड़ियों में आग लग गई।
लपटें उठतीं देख यहां मौजूद लोग भाग खड़े हुए। तीन पशुओं की जिंदा जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची फायरबिग्रेड ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से पशुओं के लिए रखा गया चारा, मशीन, मोटर, दो मोटरसाइकिल, एक टेंपो और अन्य सामान भी जलकर राख हो गया।आग लगने के बाद पशु चिकित्साधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
राजस्व विभाग की टीम ने नुकसान का आकलन किया। बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय का कहना है कि आग लगने की वजह सामने नहीं आई है, पीड़ितों का कहना है कि किसी ने जानबूझकर आग लगाई है।