फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fire broke out in Chicken Biryani hotel due to cylinder leakage in Bareilly

Bareilly News: चिकन बिरयानी के होटल में सिलिंडर लीक होने से लगी आग, मची अफरातफरी

Mon, 23 Sep 2024 05:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 23 Sep 2024 05:59 PM IST
सार

बरेली के ईंट पजाया चौराहा सोमवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब यहां स्थित चिकन बिरयानी होटल में आग लग गई। सिलिंडर लीक होने से घटना हुई थी। 

विज्ञापन
Fire broke out in Chicken Biryani hotel due to cylinder leakage in Bareilly
होटल के बाहर खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के ईंट पजाया चौराहा स्थित चिकन बिरयानी होटल में सोमवार दोपहर सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों के पहुंचने से पहले ही आग बुझा ली गई।

विज्ञापन


सोमवार दोपहर सवा दो बजे थाना बारादरी क्षेत्र के ईंट पजाया चौराहा के पास एक होटल में आग लगने की सूचना एफएसओ संजीव कुमार को मिली। सूचना पर फायर स्टेशन सिविल लाइन से फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पता लगा कि स्टेडियम रोड पर मोहम्मद सगीर के चिकन बिरयानी होटल में आग लगी हुई है। हालांकि टीम के पहुंचने से पहले ही आग को स्थानीय लोगों ने बुझा दिया था। 
विज्ञापन


घटनास्थल पर होटल मालिक व स्थानीय लोग उपस्थित थे। एफएसओ संजीव कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में आग सिलिंडर से लगी होने की पुष्टि हुई है, हालांकि मौके पर सिलिंडर नहीं मिला। होटल संचालक से भी इसका जवाब तलब किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed