फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fire breaks out in newly constructed cold store in Bisauli six storey rack burnt

Badaun Fire: बिसौली में नवनिर्मित कोल्ड स्टोर में लगी आग, छह मंजिला रैक जली, सात दिन पहले हुआ था उद्घाटन

Mon, 17 Feb 2025 11:22 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बिसौली (बदायूं)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिसौली (बदायूं) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 17 Feb 2025 11:22 PM IST
सार

कर्मचारियों ने कोल्ड स्टोर मालिक को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही सभी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही बिसौली, सहसवान समेत अन्य स्थानों से चार दमकल गाड़ी लेकर कर्मी मौके पहुंचे।

विज्ञापन
Fire breaks out in newly constructed cold store in Bisauli six storey rack burnt
कोल्ड स्टोर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर स्थित नवनिर्मित कोल्ड स्टोर में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। आग ने कोल्डस्टोर के अंदर छह मंजिला रैक के थर्माकोल को चपेट में ले लिया।इस वजह से पूरा कोल्ड स्टोर धू-धूकर जल उठा। सूचना पर दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। देर रात तक दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे रहे। गनीमत रही कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस नहीं थी वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन

भाजपा के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गोविंद पाठक ने बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में कोल्ड स्टोर का निर्माण कराया था। 10 फरवरी को ही भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेमस्वरूप पाठक और जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने हवन पूजन कर कोल्ड स्टोर का उद्घाटन किया था। कोल्ड स्टोर का निर्माण पूरा हो चुका था, लेकिन अभी उसमें अमोनिया गैस नहीं भरी गई थी। कुछ दिन बाद ही कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस रिफिल होने के बाद आलू का भंडारण शुरू होने वाला था। रविवार रात करीब 9:30 बजे अचानक कोल्ड स्टोर के चेंबर में आग लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखते ही देखते आग कोल्ड स्टोर के छह मंजिला रैक में फैल गई। जिससे चेंबर की लकड़ी और थर्माकोल जलने लगे। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने कोल्ड स्टोर मालिक को सूचना दी। सूचना मिलते ही गोविंद पाठक समेत उनके परिजन पहुंच गए। उन्होंने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही बिसौली, सहसवान समेत अन्य स्थानों से चार दमकल गाड़ी लेकर कर्मी मौके पहुंचे। जिन्होंने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए।

विज्ञापन

इसी बीच दमकल विभाग की एक गाड़ी खराब हो गई। अन्य गाड़ी पानी की बौछार डालकर आग बुझाती रहीं। आग इतनी भीषण थी की दमकल कर्मियों के पसीने छूट गए। करीब दो घंटे तक कर्मी आग बुझाने में कामयाब नहीं हो सके। आग कोल्ड स्टोर के अंदर पूरी तरह फैल चुकी थी। जिसके कारण दमकल कर्मी अंदर नहीं पहुंच सके। देर रात तक दमकल गर्मी आग बुझाने के प्रयास में जुटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed